फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shakarpur community centre booked for engagement but they returned receipt of Condolence meet

शकरपुर सामुदायिक भवन : बुकिंग करवाई सगाई के लिए मिल गई तेहरवीं की रसीद!

Fri, 24 Nov 2017 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Nov 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
shakarpur community centre booked for engagement but they returned receipt of Condolence meet

आपको पूर्वी दिल्ली नगर निगम के किसी सामुदायिक भवन को बेटे की सगाई कार्यक्रम के लिए बुक करवाना है और पूरा किराया जमा करवाने के बाद ऑनलाइन रसीद बेटे की तेरहवीं के लिए बुकिंग की मिले, जिसका शुल्क दस रुपये है तो कैसा लगेगा?

विज्ञापन


जी हां, पूर्वी दिल्ली नगर निगम में अधिकारी एवं कर्मचारियों की मिलीभगत से ऐसा ही हो रहा है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे निगम को उसके कारिंदे ही चपत लगा रहे हैं, इसका खुलासा शकरपुर स्थित समुदायिक भवन की बुकिंग से संबंधित मामले में हुआ है।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने सगाई कार्यक्रम के लिए बुक करवाए गए समुदायिक भवन को शोक सभा के लिए बुक कर विभाग को ही चपत नहीं लगाई बल्कि खुशी के समारोह को ही गम में तब्दील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को स्थायी समिति की बैठक में सत्तारूढ़ भाजपा के पार्षदों ने इसका खुलासा किया। निगमायुक्त ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। शोक सभा के लिए बुकिंग फीस मात्र 10 रुपये होती है, जबकि अन्य कार्यक्रमों के लिए 17825 रुपये फीस तय है।

shakarpur community centre booked for engagement but they returned receipt of Condolence meet

इसके अलावा 1500 रुपये सफाई शुल्क के तौर पर लिए जाते हैं। निगम कर्मचारी बुकिंग करवाने वाली पार्टी से सगाई जैसे कार्यक्रमों की फीस लेकर उसे शोक सभा दिखा रहे हैं और निगम के खाते में महज दस रुपये देकर बाकी राशि अपनी जेब में डाली जा रही है।

राजेन्द्र कुमार नामक व्यक्ति ने सगाई समारोह के लिए समुदायिक भवन बुक कराया था। इस संबंध में उसने समुदायिक भवन बुकिंग करने वाली महिला को पांच हजार रुपये का ड्राफ्ट व शेष राशि नकद जमा करवा दी।

बकौल राजेन्द्र उसने महिला से रसीद देने को कहा तो बताया कि पूरा सिस्टम वेबसाइट से जुड़ा है और रसीद नेट से ही मिलेगी। महिला को अंदेशा था कि रसीद कोई लेता नहीं है और उसने एमसीडी के खाते में तेहरवीं के नाम पर बुकिंग दिखाते हुए रसीद काट रखी थी।

राजेन्द्र ने वेबसाइट से रसीद ली तो देखकर दंग रह गया कि उसी सगाई को तेहरवीं में तब्दील कर दिया गया, जिसमें उसके बेटे को मृत दिखाया गया, जबकि उसकी सगाई होने वाली  थी।

आखिर उसने एमसीडी अधिकारियों से संपर्क कर शिकायत दी, लेकिन कोई हल न निकलने पर उसने स्थानीय नेताओं से संपर्क कर पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाया।

भाजपा पार्षदों ने जताया कड़ा रोष

shakarpur community centre booked for engagement but they returned receipt of Condolence meet

स्थायी समिति की बैठक में भाजपा पार्षद सत्यपाल सिंह ने इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने बताया कि इस घटना से सस्पष्ट है कि अधिकारियों की मिलीभगत से नगर निगम में भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है।

यह मामला सामने आने पर भाजपा के अन्य पार्षदों ने भी कड़ा रोष जताया। उन्होंने कहा कि एक ओर नगर निगम एक-एक रुपये की मोहताज है, वहीं निगम के अधिकारी व कर्मचारी उसे चपत लगा रहे हैं।

उन्होंने दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उधर आयुक्त डॉ. रणवीर सिंह ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने शाहदरा दक्षिण जोन के उपायुक्त अतीक अहमद को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed