{"_id":"5d74f2828ebc3e01665e3723","slug":"shahrukh-injured-in-police-encounter-investigation-underway","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से शाहरुख घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से शाहरुख घायल, अस्पताल में भर्ती
Sun, 08 Sep 2019 06:20 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 08 Sep 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
शाहरुख घायल
- फोटो : Amar Ujala
बुलंदशहर के थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में शातिर अपराधी शाहरुख घायल हो गया। उसके पास से एक तमंचा, दो जिंदा, एक खोखा कारतूस और एक मोटर साइकिल पल्सर बरामद
विज्ञापन
की गई है।
बता दें कि अभियुक्त शाहरुख एक शातिर किस्म का अपराधी है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर लूटपाट आदि जघन्य अपराध को अंजाम देता है।
अभियुक्त और उसका साथी रात्रि में किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। पुलिस ने जब उनकी घेराबंदी की तो उन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में शाहरुख गोली लगने से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
अभियुक्त के विरुद्ध अन्य थानों पर अभियोग पंजीकृत हैं जिनके बारे में जानकारी की जा रही है। अभियुक्त का नाम शाहरुख है और वह सेक्टर- 11 प्रताप विहार विजयनगर का रहने वाला है।
विज्ञापन