फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shahrukh gets legal notice for fan from delhi sweet shop owner

'फैन' ने दिया शाहरुख को एक और झटका, मिठाई कारोबारी ने भेजा लीगल नोटिस

Mon, 30 May 2016 12:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 May 2016 12:33 PM IST
विज्ञापन
shahrukh gets legal notice for fan from delhi sweet shop owner

शाहरुख खान की फिल्म फैन उनके लिए एक और बुरी खबर लाई है। कमाई के मामले में पहले ही फिसड्डी साबित हुई उनकी फैन पर अब दिल्ली के एक मिठाई कारोबारी ने कानूनी नोटिस भेज दी है। ये नोटिस सिर्फ शाहरुख को ही नहीं यशराज फिल्म्स, आदित्य चोपड़ा, निर्देशक मनीष शर्मा, लेखक हबीब फैजल और शरत कटारिया को भी भेजी गई है।

विज्ञापन


शाहरुख को नोटिस भेजने वाले हैं दिल्ली के मशहूर 'घंटेवालान स्वीट शॉप' के मालिक सुशांत जैन। सुशांत ने अपनी कानूनी नोटिस में मांग की है कि फिल्म से उन संवादों और सीन को हटाया जाए जहां उनकी दुकान के बारे में जिक्र है।
विज्ञापन


बता दें कि फिल्म फैन में एक सीन है जहां शाहरुख का दिल्ली का फैन गौरव अपने चहेते स्टार के लिए घंटेवालान मिठाई की दुकान से मिठाई का डब्बा लेकर जाता है। अगले सीन में वो मिठाई का डब्बा उसके चहेते स्टार के घर के बाहर लोगों की भीड़ में धक्का-मुक्की में गिर जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

shahrukh gets legal notice for fan from delhi sweet shop owner

सुशांत कहते हैं कि फिल्म में उनके दुकान का नाम इस्तेमाल किया गया है और इसके लिए उनसे अनुमति भी नहीं ली गई।

सुशांत के वकील अंकित साहनी बताते हैं कि फिल्मकारों ने ट्रेडमार्क नियम का उल्लंघन किया है क्योंकि बिना इजाजत ऐसी दुकान का नाम इस्तेमाल किया गया है जो 1790 से पुरानी दिल्ली में स्थित है। इसलिए फिल्म में से वो सभी सीन हटाए जाने चाहिए जो दुकान के बारे में बताते हैं।

नोटिस में फिल्म के टाइटल पर भी सवाल उठाते हुए कहा गया है कि ये गुमराह करने जैसा है। इसमें कहा गया है कि घंटेवाला का फिल्म या फिल्म से जुड़े लोगों से कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed