फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shaheen Bagh became the arena of politics in delhi

सियासत का अखाड़ा बना शाहीन बाग, आप और भाजपा आमने-सामने

Tue, 28 Jan 2020 01:50 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 28 Jan 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Shaheen Bagh became the arena of politics in delhi
रविशंकर प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाहीन बाग सियासत का अखाड़ा बन गया है। सोमवार को भी इस मसले पर दिल्ली की सियासत गरमाई रही। भाजपा ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कठघरे में खड़े करते हुए उनकी खामोशी पर सवाल उठाए। भाजपा ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। इसके जवाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


शाहीन बाग के हक में खड़े हैं आप नेता : रविशंकर प्रसाद
केंद्रीय मंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को देश विरोधी ताकतों का समर्थन मिल रहा है। शाहीन बाग एक सोच है जो टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थन में है। साथ ही सवाल किया कि इस मसले पर राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल खामोश क्यों है। जबकि दोनों पार्टी के नेता शाहीन बाग के समर्थन में बोल रहे हैं।
विज्ञापन


प्रसाद ने कहा कि प्रदर्शन में बच्चों की मासूमियत का इस्तेमाल किया जा रहा है। मासूम बच्चों से प्रधानमंत्री को मारने का बयान दिलवाया गया है। स्पष्ट है कि प्रदर्शन नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ नहीं, प्रधानमंत्री के विरोध में है। शाहीन बाग में भारत के झंडे तले ही देश को तोड़ने वालों को मंच दिया जाता है। जहां पर टुकड़े-टुकड़े गैंग पीछे खड़े रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविशंकर प्रसाद ने कहा कि शाहीन बाग में प्रदर्शन की वजह से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, लोग दफ्तर नहीं पहुंच रहे। एंबुलेंस को रास्ता नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जिन्ना प्रेम एक बार फिर जाग गया है। कांग्रेस के लिए चेतावनी है कि अब देश का कोई बंटवारा नहीं होगा। अगर किसी ने ऐसा करने की कोशिश की तो कार्रवाई भी होगी।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अब दिल्ली की जनता को तय करना है कि वे कैसी दिल्ली चाहते हैं। क्या दिल्ली में ऐसे लोगों को जगह मिलनी चाहिए, जो वोट के लिए दिल्ली को ठप करने पर तुले हैं। एक कानून, जो अल्पसंख्यक पीड़ितों के आंसू पोंछने का था, उसका विरोध करने के लिए देश विरोधी सभी ताकते एक हो गई हैं। भारत में हर देश के नागरिकों को इज्जत है। इसकी ताजा मिसाल अदनान सानी को मिले सम्मान से झलकती है।

शाहीन बाग का समाधान निकालना भाजपा की जिम्मेवारी : केजरीवाल

Shaheen Bagh became the arena of politics in delhi
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शाहीन बाग के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया है। केजरीवाल के मुताबिक, शाहीन बाग का रास्ता बंद है। वहां लोगों को तकलीफ हो रही है। स्कूली बच्चों, एंबुलेंस को जाने में दिक्कत हो रही है। 40 मिनट का रास्ता तय करने में 3 घंटे का समय लग रहा है, लेकिन भाजपा रास्ते को नहीं खुलवा रही है। बीजेपी इस पर राजनीति कर रही है। बकौल केजरीवाल, लिख लो यह रास्ता 8 फरवरी तक नहीं खुलेगा। मतदान के बाद 9 फरवरी को रास्ता खुलवा दिया जाएगा।

केजरीवाल ने कहा कि वह पिछले कई दिनों से कह रहे हैं कि संविधान देश के हर व्यक्ति को विरोध प्रदर्शन का अधिकार देता है। लेकिन उस विरोध प्रदर्शन से आम लोगों को तकलीफ नहीं होनी चाहिए। भाजपा शासित केंद्र सरकार के पास कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी है। शाहीन बाग का समाधान निकालना भी उनकी जिम्मेदारी है। फिर, केंद्र सरकार शाहीन बाग का समाधान क्यों नहीं कर रही है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था भाजपा नेताओं के प्रेस कांफ्रेंस करने से नहीं सुधरेगी। इसके लिए काम करना पड़ेगा। भाजपा वालों को काम नहीं आता है, तो आप सरकार से सीखना चाहिए। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा को सिर्फ गंदी राजनीति करनी आती है। चुनाव तक इस मसले पर भाजपा को राजनीति करनी है। उसके बाद सब शांत हो जाएगा।

शाहीन बाग जाएं शाह, प्रसाद और गोयल
केजरीवाल ने अपील की कि गृहमंत्री अमित शाह के साथ रविशंकर प्रसाद और पीयूष गोयल शाहीन  बाग जाएं। वहां के लोगों से बात करें और रास्ता खुलवाएं। विरोध प्रदर्शनों से आम लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। भाजपा देश की सुरक्षा के साथ सिर्फ गंदी राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि वह कहते है केजरीवाल कुछ नहीं करते है। जाइए मैं परमीशन दे दी है। भाजपा वाले एक घंटे में शाहीन बाग का रास्ता खुलवाएं।

केजरीवाल पर भड़के मनोज तिवारी व कुमार विश्वास
अरविंद केजरीवाल का बयान आने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी व कवि कुमार विश्वास ने अपनी भड़ास निकाली। तिवारी ने लिखा कि शरजिल इमाम की पोल खुलते ही उसके समर्थकों को अरविंद केजरीवाल की तरह ही दर्द हो रहा है। मुख्यमंत्री को जल्द शाहीन बाग जाना चाहिए। विश्वास ने लिखा ‘अपने अमानती गुंडे को भेजकर बिठाओ तुम व उठाए हम...’।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed