फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shahdara Narcotics Cell arrested a smuggler supplying heroin

Delhi: पुलिसकर्मी बनकर करता था हेरोइन की तस्करी, आरोपी बरेली से खेप लाकर दिल्ली-एनसीआर में करता सप्लाई

Wed, 06 Nov 2024 10:34 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 06 Nov 2024 10:34 PM IST
सार

दिल्ली और एनसीआर में हेरोइन सप्लाई करने वाले एक तस्कर को शाहदरा नारकोटिक्स सेल ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बरेली से खेप लाकर दिल्ली व एनसीआर में सप्लाई करता था। 
 

विज्ञापन
Shahdara Narcotics Cell arrested a smuggler supplying heroin
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खकी पेंट पहनकर पुलिसकर्मी का हुलिया बनाकर दिल्ली और एनसीआर में हेरोइन सप्लाई करने वाले एक तस्कर को शाहदरा नारकोटिक्स सेल ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर के पास से 334 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी बरेली से खेप लाकर दिल्ली व एनसीआर में सप्लाई करता था। 2001 से हेरोइन की तस्करी करने वाले इस आरोपी को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


गिरफ्तार तस्कर की पहचान मोहल्ला पारा कानून गोअन बरेली, निवासी सुभाष चंद जायसवाल के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नारकोटिक्स सेल को 5 नवंबर को सीमापुरी बस टर्मिनल के पास 70 फुटा रोड पर हीरोइन लाए जाने की जानकारी मिली थी। सूचना को पुख्ता करने के बाद निरीक्षक अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने वहां घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम को वहां रात करीब 9.15 बजे एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। उसके बैग की गहन तलाशी ली गई। उसमें से पुलिस को 334 ग्राम हेरोइन मिली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 2001 से दिल्ली व एनसीआर में स्मैक और अन्य प्रतिबंधित पदार्थों की आपूर्ति कर रहा है। उसे पहले भी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर चुकी है। वह चार मामलों में शामिल है। उसने बताया कि वह नंद नगरी निवासी प्रमोद को हेरोइन सप्लाई करता था। बरामद हेरोइन बरेली निवासी श्याम गुप्ता से लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed