फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shahberi will get electricity from greater noida

ग्रे. नोएडा के गांव को गाजियाबाद से मिलेगी बिजली सप्लाई

Thu, 08 May 2014 08:17 PM IST
अनुराग त्रिपाठी/अमर उजाला, नोएडा
अनुराग त्रिपाठी/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 08 May 2014 08:17 PM IST
विज्ञापन
shahberi will get electricity from greater noida

सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमीन का अधिग्रहण रद्द होने पर सुर्खियों में आया शाहबेरी गांव अब बिजली विभाग के लिए मुद्दा बना हुआ है। ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के बीच कड़ी के रूप में बने इस गांव की जमीन पर ऐतिहासिक फैसला कोर्ट की ओर से आया था। एक बार फिर शाहबेरी गांव चर्चा में है और इस बार गांव में बिजली आपूर्ति का मामला है। जल्द ही शाहबेरी गाजियाबाद के पाले में होगा। यहां गाजियाबाद से विद्युत आपूर्ति होगी, जो अभी तक नोएडा करता आ रहा है।

विज्ञापन


जमीन अधिग्रहण के मामले में शाहबेरी गांव की जमीन वापस करने का फैसला कोर्ट ने सुनाया था। यहां पर प्राधिकरण पहली बार हारा था। इसके बाद दूसरे गांवों ने भी मोर्चा बुलंद किया और शाहबेरी गांव के बारे में रातों रात लोगों को जानकारी हो गई। अब शाहबेरी गांव गाजियाबाद का होने जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, शाहबेरी गांव गाजियाबाद के क्रासिंग रिपब्लिक टाउनशिप से सटा हुआ है। यहां पर अभी तक नोएडा की दादरी डिवीजन विद्युत आपूर्ति करती है। दादरी से इसकी दूरी करीब पंद्रह किलोमीटर की है, जिसकी वजह से यहां पर अफसर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते। इसके अलावा नोएडा के सेक्टर 71 से भी इसकी दूरी छह किलोमीटर है। पश्चिमांचल विद्युत निगम के अनुसार शाहबेरी से जुड़े फीडर में सात से आठ लाख यूनिट बिजली की खपत होती है, जबकि यहां से सालाना राजस्व 25 लाख का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद की ओर से शुरू हुए प्रस्ताव पर पश्चिमांचल विद्युत निगम के एमडी और नोएडा के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर (एसई) के बीच वार्ता शुरू हुई। इसी बीच दादरी डिवीजन के प्रभारी को निर्देशित किया गया कि वह ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू करें और प्रस्ताव प्रबंध निदेशक को मुहैया करवा दें। नोएडा के एसई अरविंद राजवेदी का कहना है कि गांव की दूरी अधिक है, जिससे आपूर्ति पर विशेष ध्यान नहीं दिया जा पा रहा है। ऐसे में बेहतरी के लिए इसका ट्रांसफर करना ही उचित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed