फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shah claimed BJP won whenever cyber warriors took command

दिल्ली विधानसभा चुनावः शाह का दावा, साइबर योद्धाओं ने जब भी कमान संभाली भाजपा की जीत हुई 

Sun, 26 Jan 2020 06:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 26 Jan 2020 06:17 AM IST
विज्ञापन
Shah claimed BJP won whenever cyber warriors took command
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

भाजपा की जीत की गूंज कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया की अहमियत का जिक्र करते हुए कहा कि जब भी साइबर योद्धाओं ने कमान संभाली, भाजपा की जीत हुई है। 2014 में इन योद्धाओं ने मोदी चुनाव की कमान संभाली तो जीत मिली, फिर 2019 का चुनाव। दिल्ली के लिए समर्पित भाव से काम करने का जज्बा देख यकीन हो गया है कि दिल्ली में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। भाजपा का समर्थन देश को सुरक्षित करने का समर्थन है। 

विज्ञापन


जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह सोशल मीडिया के लोगों से मुखातिब हुए। उन्होंने सोशल मीडिया की अहमियत के साथ ही उन्हें भाजपा की नीतियों से भी अवगत किया। कहा कि कुछ एनजीओ और जेएनयू वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए काम कर रहे हैं। उन्हें ऐसा लग रहा है कि इन्हें कोई हरा नहीं सकता है। 
विज्ञापन


आप जैसे योद्धाओं ने कमान संभाल ली है, भाजपा की अब जीत पक्की है। आजकल केजरीवाल दिल्ली की जनता का नाम कम लेते हैं और मेरा नाम ज्यादा लेते हैं। कुछ भी कहने पर ट्वीट कर देते हैं। दिल्ली में सबसे गंदा पानी दे रहे हैं, जबकि आरओ से बढ़िया पानी देने का वादा किया था। वादा ये भी किया था कि स्कूलों को सुधारेंगे, लेकिन सच्चाई यह है कि ढाई लाख बच्चे स्कूल छोड़कर निजी स्कूलों में चले गए हैं। शिक्षा का स्तर घट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल बनाने के वादे पर कहा कि मुख्यमंत्री नक्शे में बताएं कि दिल्ली में कहां-कहां नए स्कूल खुले। मैंने कहा कि दिल्ली में फ्री वाई-फाई ढूंढते-ढूंढते मोबाइल की बैटरी खत्म हो जाएगी तो उन्होंने कहा कि फ्री बिजली दी है। फ्री बिजली का वादा भी झूठा है। एक तरफ वो लोग हैं जो झूठ, भ्रम और अराजकता फैला रहे हैं। एक तरफ मां भारती को बुलंदी तक पहुंचाने वाले लोग हैं।


राष्ट्रीय मुद्दों पर शाह ने आप और कांग्रेस पर साधा निशाना 
बादली विधानसभा में चुनावी नुक्कड़ सभा में अमित शाह ने राष्ट्रीय मुद्दों पर विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। अनुच्छेद-370 हटाने से कश्मीर भारत का अंग बन गया है। आप और कांग्रेस इसका विरोध कर रही थीं। गणतंत्र दिवस के दिन टीवी पर यह देखने को मिलेगा कि कश्मीर में शांति के साथ तिरंगा लहरा रहा है। करोड़ों लोग चाहते थे कि कश्मीर अभिन्न अंग बने, लेकिन अरविंद केजरीवाल व कांग्रेस नेता राहुल गांधी वोट बैंक की राजनीति के लिए ऐसा नहीं चाहते थे। राम मंदिर पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनजी, राहुल गांधी और केजरीवाल पर विरोध करने का आरोप मढ़ा। सर्जिकल व एयर स्ट्राइक पर शाह ने केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखा दिया गया और वह प्रमाण मांग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed