फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shah at 73rd Raising Day Parade of Delhi Police says 35000 jawan sacrifice their lives for nation

अमित शाह बोले- उपद्रवियों से निपटते वक्त उकसावे में न आकर दिल्ली पुलिस को बने रहना चाहिए शांत

Sun, 16 Feb 2020 11:37 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 16 Feb 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
Shah at 73rd Raising Day Parade of Delhi Police says 35000 jawan sacrifice their lives for nation
दिल्ली पुलिस के स्थापना दिवस पर लोगो को संबोधित करते हुए अमित शाह - फोटो : ANI

गृह मंत्री अमित शाह रविवार को दिल्ली पुलिस के 73वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने परेड की सलामी ली और फिर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं लोगों से निवेदन करना चाहता हूं कि जब भी आप दिल्ली आएं तो हमारे राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले 35,000 पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए पुलिस स्मारक जरूर जाएं।

विज्ञापन


वहीं अमित शाह ने कहा कि दिल्ली पुलिस को शरारती तत्वों से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। शाह ने 1950 में भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के एक भाषण का हवाला देते हुए कहा कि गुस्से और उकसावे के बावजूद दिल्ली पुलिस को शांत रहना चाहिए। साथ ही लोगों की सुरक्षा के लिए उपद्रवों से दृढ़ता से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। शाह ने कहा कि कई मौकों पर दिल्ली पुलिस ने सरदार पटेल की इस सलाह को माना है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'देश की आजादी के बाद 35,000 से ज्यादा पुलिस के जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान देश की सुरक्षा और देश की कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दिया है। हमारे लिए अनेक त्योहार होते हैं लेकिन पुलिस के लिए हर त्योहार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने का मौका होता है। इतनी जिम्मेदारी के साथ जो अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, उनका सम्मान देश के हर नागरिक के हृदय में होना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शाह ने कहा कि पुलिस बिना किसी जाति-धर्म के लोगों की मदद करती है। उन्होंने कहा, 'हमारे लिए अनेक त्योहार होते हैं लेकिन पुलिस के लिए हर त्योहार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने का मौका होता है। इतनी जिम्मेदारी के साथ जो अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, उनका सम्मान देश के हर नागरिक के हृदय में होना चाहिए। पुलिस शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का काम बिना किसी धर्म और जाति को देखकर नहीं करती है, जरुरत पड़ने पर मदद करती है। वो किसी की दुश्मन नहीं है। पुलिस शांति की दोस्त है, व्यवस्था की दोस्त है इसलिए सदैव उसका सम्मान किया जाना चाहिए।'


गृह मंत्री ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने कहा था कि हमें समझना चाहिए कि पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए है। इसलिए केवल उसकी आलोचना या अपराधियों की तरफ से उन्हें निशाना बनाना ठीक नहीं है उसके काम को भी समझना चाहिए। पुलिस शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का काम बिना किसी धर्म और जाति को देखकर नहीं करती है। जरुरत पर मदद करती है। वो किसी की दुश्मन नहीं है पुलिस शांति की दोस्त है। इसलिए सदैव उसका सम्मान किया जाना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed