फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SFI Mandi House to Parliament Street police station withdrawn in March

देश की आजादी में कोई योगदान नहीं पर वे बांट रहे हैं राष्ट्रभक्त का सर्टिफिकेट

Sat, 04 Mar 2017 02:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Mar 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
SFI Mandi House to Parliament Street police station withdrawn in March
एसएफआई ने मंडी हाउस सर्कल से शुक्रवार सुबह करीब पौने 12 बजे विरोध प्रदर्शन शुरू किया। - फोटो : अमर उजाला
अभिव्यक्ति की आजादी की मांग को लेकर स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने शुक्रवार को मंडी हाउस से पार्लियामेंट स्ट्रीट तक विरोध मार्च निकाला, जिसमें देशभर से आए शिक्षकों व छात्रों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


जंतर-मंतर में आयोजित प्रदर्शन में वरिष्ठ वामपंथी नेता सीताराम येचूरी ने जेएनयू व डीयू के रामजस कॉलेज में उठे विवाद पर बीजेपी और आरएसएस को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


देश की आजादी में जिन लोगों (मोदी सरकार पर तंज)का कोई योगदान नहीं था, वे आजकल राष्ट्रभक्त होने का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं। अभिव्यक्ति की आजादी के नारे के साथ एसएफआई ने मंडी हाउस सर्कल से शुक्रवार सुबह करीब पौने 12 बजे विरोध प्रदर्शन शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामजस कॉलेज में उठे विवाद पर बीजेपी और आरएसएस को जिम्मेदार ठहराया

SFI Mandi House to Parliament Street police station withdrawn in March
एसएफआई ने मंडी हाउस सर्कल से शुक्रवार सुबह करीब पौने 12 बजे विरोध प्रदर्शन शुरू किया। - फोटो : अमर उजाला

देशभर के विश्वविद्यालयों से पहुंचे छात्रों और शिक्षकों ने रामजस कालेज के बाहर हुए विवाद पर एबीवीपी के खिलाफ नारे लगाए। 

एसएफआई छात्रनेता सुदीप सिंह का कहना था कि जेएनयू के बाद अब  डीयू में एबीवीपी माहौल खराब कर रहा है। लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी होती है, लेकिन छात्रों व शिक्षकों को बोलने ही नहीं दिया जाता है। मोदी सरकार शिक्षण संस्थानों में अभिव्यक्ति की आजादी रोकने में जुटी हुई है।

 बीजेपी व आरएसएस के साथ एबीवीपी विश्वविद्यालयों में जाकर अभिव्यक्ति की आजादी की मांग करने वालों को पीटते हैं और जब मामला बिगड़ जाता है कि राष्ट्रभक्त बन जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed