{"_id":"5d51e7058ebc3e6cc17cc0f7","slug":"sexual-harassment-victim-gave-birth-a-girl-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म, पूछा- बच्ची को किसका नाम दूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म, पूछा- बच्ची को किसका नाम दूं
Tue, 13 Aug 2019 03:54 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 13 Aug 2019 03:54 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर बीटा 2 क्षेत्र निवासी गैंगरेप पीड़ित युवती ने बच्ची को जन्म दिया है। आरोप है कि पीड़िता गैंगरेप के बाद गर्भवती हुई थी। पीड़िता का कहना है कि बच्ची को किसका नाम दूं।
विज्ञापन
युवती के साथ डाढ़ा गांव निवासी चाचा और भतीजे ने गैंगरेप किया था। करीब नौ महीने पहले कोर्ट के माध्यम से पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने कोर्ट में गवाही देने से रोकने और मुकदमा वापस न लेने पर बीती 23 मई को उसकी स्कूटी को कार से टक्कर मारी थी। उसके साथ मारपीट भी की गई थी। इसे हमले में युवती के दोनों हाथ और पसली में फ्रेक्चर हुआ था।
विज्ञापन
आरोपी बेसुध युवती को मरा समझ फरार हो गए थे। आरोप है कि बीटा 2 पुलिस ने सात दिन बाद तक कार्रवाई नहीं की। बाद में एसएसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद भी जुलाई में आरोपियों ने घर में घुसकर दोनों मुकदमे वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के परिवार वालों ने एसएसपी से इसकी शिकायत की थी। बाद में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि दूसरा अभी भी फरार है। वहीं पीड़िता ने एक प्राइवेट अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया है। पीड़िता का कहना है कि अब वह बच्ची को किसका नाम दे। पीड़िता का यह भी कहना है कि गवाही देने पर आरोपी उसकी हत्या कर सकते हैं।
विज्ञापन
मामले में मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया है। दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़िता को गवाही पर सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। -रणविजय सिंह, एसपी देहात