{"_id":"5d21a6608ebc3e6d0d0e40b5","slug":"sexual-harassment-victim-condition-is-critical-at-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में बच्ची से हैवानियत: दुष्कर्म पीड़िता मासूम की आंते भी फट गईं थीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में बच्ची से हैवानियत: दुष्कर्म पीड़िता मासूम की आंते भी फट गईं थीं
Sun, 07 Jul 2019 01:29 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 07 Jul 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
देश की राजधानी दिल्ली में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, कहीं अपने ही खून से हाथ रंग रहे हैं तो कहीं मासूम बच्चियों को हैवानियत का शिकार बनाया जा रहा है। आरोपी मासूम बच्चियों से इस कदर हैवानियत कर रहे हैं, कि देखने वालों की रूह कांप जाती है, इसका ताजा उदाहरण है द्वारका में हुई पांच साल की मासूम बच्ची से हैवानियत का।
दरअसल, द्वारका इलाके में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत के बाद से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल में भर्ती मासूम की हालत ऐसी है कि डॉक्टरों को उसके पेट के रास्ते मलद्वार बनाना बड़ा है।
घटना के बाद पीड़ित मासूम को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसके जख्मी शरीर को ऑपरेशन के जरिए ठीक करने की कोशिश की है। बच्ची की हालत पहले से स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक मासूम जब अस्पताल पहुंची तो उसके निजी अंग बुरी तरह से जख्मी थे। इसी वजह से डॉक्टरों को उसके जख्मी हिस्सों की प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ी। बच्ची के शौच का रास्ता बुरी तरह से जख्मी होने की वजह से उसकी आंतें फट गई थीं।

Trending Videos
उसके पेट में इंफेक्शन न हो इसलिए डॉक्टरों को उसके शौच का रास्ता भी ऑपरेशन कर बंद करना पड़ा। इतना ही नहीं डॉक्टरों को बच्ची का मलद्वार पेट के रास्ते बनाना पड़ा। डॉक्टरों का कहना है कि आंतों की जख्म को ठीक होने में 3-4 महीने लग सकते हैं।
इसके बाद ही मलद्वार वापस उसी रास्ते से किया जा सकेगा। इसके लिए फिर से ऑपरेशन करना होगा। सफदरजंग अस्पताल में जिस जगह बच्ची को रखा गया है, वहां पुलिस का पहरा है।
दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग के परिजन को 10 लाख देगी सरकार
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल पहुंचे। सीएम ने दुष्कर्म पीड़िता पांच वर्षीय मासूम बच्ची व उसके परिजनों से मुलाकात की। हालचाल पूछने के साथ ही केजरीवाल ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की वित्तीय मदद देने का वादा किया।
केजरीवाल ने कहा कि सरकार बच्ची को बेहतर चिकित्सा सुविधा दिलाएगी।