फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sexual harassment case against BJP MP Brij Bhushan Sharan Both sides arguments complete

Brij Bhushan Sharan Singh: महिला पहलवानों से यौन उत्पीड़न केस में दोनों पक्ष की दलील पूरी, अब फैसले का इंतजार

Tue, 27 Feb 2024 04:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 27 Feb 2024 04:56 PM IST
सार

बता दें कि सांसद पर छह महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस पर मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
sexual harassment case against BJP MP Brij Bhushan Sharan Both sides arguments complete
भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह और महिला पहलवान विनेश फोगाट के साथ साक्षी मलिक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अदालत ने मंगलवार को डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह व विनोद तोमर के खिलाफ आरोप तय करने के मुद्दे पर फैसला सुरक्षित रख लिया। उन पर महिला पहलवानों से यौन उत्पीड़न करने का आरोप है।

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट प्रियंका राजपूत ने शिकायतकर्ताओं, दिल्ली पुलिस के साथ-साथ आरोपियों का पक्ष सुनने के बाद फैसला 15 मार्च तक के लिए सुरक्षित रख लिया। सह आरोपी तोमर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व सहायक सचिव हैं।
विज्ञापन


बहस के दौरान शिकायतकर्ताओं और पुलिस ने अदालत को बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत है। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों की इस दलील का विरोध किया कि चूंकि कुछ कथित घटनाएं विदेश में हुई थीं, इसलिए वे दिल्ली की अदालतों के अधिकार क्षेत्र में नहीं आतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed