{"_id":"5d73cdd18ebc3e015b67969f","slug":"sexual-assault-with-19-years-old-girl-at-gun-point-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: प्यार के जाल में फंसाकर युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, फिर दी हत्या की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: प्यार के जाल में फंसाकर युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, फिर दी हत्या की धमकी
Sat, 07 Sep 2019 09:04 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 07 Sep 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहिणी जिले के राजपार्क इलाके में प्यार के जाल में फंसाकर गन प्वाइंट पर एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपी को स्पेशल स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। 27 जुलाई को आरोपी जन्मदिन मनाने की बात कर पीड़िता को रोहिणी सेक्टर-20 के एक फ्लैट में ले गया, जहां आरोपी और उसके दोस्त ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस से शिकायत करने पर पीड़िता को हत्या की धमकी दी गई।
विज्ञापन
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त एसडी मिश्रा ने बताया कि आरोपी आसिम उर्फ आरिश उर्फ रजी अहमद (22) के खिलाफ गीता कॉलोनी में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने और विजय विहार में अवैध हथियार का मुकदमा पहले से दर्ज था। 26 जुलाई को राजपार्क थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती ने आरोपी आरिश और एक अन्य युवक के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि आरोपी आरिश से उसकी दोस्ती थी। घटना वाले दिन आरोपी अपना जन्मदिन होने की बात कर पीड़िता को एक फ्लैट पर ले गया, वहां दोनों ने पीड़िता के साथ बंदूक की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद जान से मारने की धमकी देकर आरोपियों ने पीड़िता को भगा दिया था।
विज्ञापन
पुलिस तभी से आरोपी की तलाश कर रही थी। गुरुवार को आरिश को रोहिणी इलाके से दबोच लिया। उसके पास से एक डबल बैरल पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह केस वापस नहीं लेने पर पीड़िता की हत्या करने की योजना बना रहा था। फरार आरोपी की तलाश जारी है।