{"_id":"9d672585eaaec95c70c0b366e529698f","slug":"sexual-assault-on-a-minor-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खेल रहे नाबालिग से कुकर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर खेल रहे नाबालिग से कुकर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 19 Feb 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना क्षेत्र के झाड़सा गांव में एक 11 साल के नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की मां की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना तीन दिन पहले की है। पीड़ित की मां ने शिकायत में बताया है कि 16 फरवरी को उसका 11 साल का सोेनू (काल्पनिक नाम) घर के बाहर खेल रहा था।
विज्ञापन
इस बीच गांव के ही चिंटू और उसका मित्र नरेंद्र उनके बेटे को किसी बहाने से बुलाकर ले गए और उसे डरा धमका कर उसके साथ कुकर्म किया।
इसके बाद आरोपी सोनू को यह बात किसी को न बताने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घर पहुंचे सोनू ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।