'आम आदमी पार्टी के अंदर काम कर रहा कोई सेक्स सिंडीकेट'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के अंदर कोई सेक्स सिंडीकेट काम कर रहा है। एक मंत्री का पॉर्न वीडियो बनाना और उसके ओएसडी का उसको सार्वजनिक करना अचंभित करता है।
एक अन्य पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती एक सेक्स वेबसाइट के लिए वकालत करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के अंदर दिल्ली में जो चल रहा है वह उसकी पंजाब शाखा का अंश मात्र भी नहीं है।
पंजाब में महिलाओं का आम आदमी पार्टी नेता भारी शोषण कर रहे हैं। उन्होंने विभिन्न मामलों का हवाला देते हुए कहा कि आप की विश्वसनीयता पूरी तरह खत्म हो चुकी है।
'चेहरा बचाने के लिए केजरीवाल ने पंजाब भागने का किया एलान'
वहीं दूसरी ओर दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया है कि दिल्ली की आप सरकार डेढ़ साल में पूरी तरह विफल हो गई है।
इसके चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना चेहरा बचाने के लिए पंजाब भागने का एलान किया है। यह मुख्यमंत्री का दिल्ली की जनता के साथ धोखा है।
उन्होंने केजरीवाल से सवाल किया कि जब वे दिल्ली की जनता के न हुए तो वे पंजाब की जनता के साथ क्या न्याय करेंगे। विजेंद्र गुप्ता ने नौ सितंबर को विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री के उपस्थित नहीं रहने पर कड़ी आपत्ति जताई है।
'दिल्ली को मनीष सिसोदिया के हवाले किया'
उन्होंने कहा कि पिछले सत्र में भी मुख्यमंत्री एक दिन कुछ घंटों के लिए विधानसभा में आए थे और उन्होंने विपक्ष के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया था।
इससे लग रहा है कि केजरीवाल ने दिल्ली वालों को मनीष सिसोदिया के हवाले कर दिया है। परोक्ष रूप से अब दिल्ली के मुख्यमंत्री सिसोदिया होंगे जिन पर घोटाला करने, भाई भतीजावाद फैलाने, सरकार में गैर कानूनी नियुक्तियां करने के आरोप हैं।
ऐसे विवादास्पद व्यक्ति के हवाले दिल्ली की सत्ता सौंपना मुख्यमंत्री का दिल्ली की जनता के साथ विश्वासघात करना है।