{"_id":"5df0a42f8ebc3e87dd3c7bf9","slug":"sewer-water-still-being-thrown-open-in-greater-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर फरीदाबाद में अभी भी खुले में फेंका जा रहा सीवर का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर फरीदाबाद में अभी भी खुले में फेंका जा रहा सीवर का पानी
Wed, 11 Dec 2019 01:39 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 11 Dec 2019 01:39 PM IST
सार
- कई बार सोसायटी वासी कर चुके हैं बिल्डर से शिकायत
- प्रशासन भी नहीं कर रहा कोई कार्रवाई
विज्ञापन
विस्तार
ग्रेटर फरीदाबाद सोसायटी वासियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है । बिल्डरों की ओर से अभी भी सीवर का पानी खुले मैदान में छोड़ा जा रहा है। इसी तरह पार्क ग्रेंड्यूरा सोसायटी का एसटीपी प्लांट तीन माह से चोक है।
सीवर का गंदा पानी सोसायटी के बाहर बह रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । समस्या के निस्तारण के लिए कई बार स्थानीय लोग हुडा और बिल्डर शिकायत कर चुके हैं, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ।
पार्क ग्रेंड्यूरा सोसायटी निवासी एसएन मेहता, प्रतीक और लोकेश ने बताया कि सोसायटी में करीब पांच सौ परिवार रहते हैं, मगर जनसमस्याओं का यहां अंबार लगा हुआ है।
विज्ञापन
एक ओर जहां अन्य सोसायटी के बिल्डर रात में सीवर का गंदा पानी खुले में फेंक जाते हैं वहीं पार्क ग्रेंड्यूरा सोसायटी में कई दिनों से एसटीपी प्लांट की लाइन चोक है। इसमें मच्छर पनप रहे हैं।सीवर के गंदे पानी से भूजल भी दूषित हो रहा है। एनजीटी ने सीवर का पानी खुले में बिखेरने पर राेक लगा रखी है।