{"_id":"52c7a0ba79552b8e1b64ac071803c3ef","slug":"sewer-overflow-gt-road-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला ओवरफ्लो, जीटी रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला ओवरफ्लो, जीटी रोड जाम
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Sun, 31 Aug 2014 03:40 PM IST
विज्ञापन
जीटी रोड पर खुले मैनहोल में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक अचानक पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे नाला ओवरफ्लो होकर वहां जलभराव हो गया।
विज्ञापन
आनन-फानन में लोगों ने ट्रक ड्राइवर और क्लीनर को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। सुबह वाहनों का दबाव बढ़ते ही जीटी रोड पर लंबा जाम लग गया।
सूचना के बाद शनिवार सुबह क्रेन मौके पर पहुंची और ट्रक को हटाया। जिसके बाद जाम खुला। खुले मैनहोल में दिनभर कई वाहनचालक गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। साथ ही मिनी ट्रक भी फंस गए।
विज्ञापन
आईमी कॉलेज के सामने कई दिन से खुले मेनहोल की शिकायत लोग नगर निगम से कर रहे थे। शुक्रवार रात करीब दो बजे चावल की बोरियों से भरा ट्रक का टायर मैनहोल में घुस गया। टायर होल में जाते ही ट्रक पलट गया।
विज्ञापन
चावल की बोरियों सड़क पर फैल गई। सुबह जीटी रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ा तो आइमी के सामने जाम लग गया। दिनभर जीटी रोड पर कई वाहन चालकों के पहिए मैनहोल में फंस गए और वाहन चालक जाम से जूझते रहे।
नगर निगम के अवर अभियंता डीके सत्संगी ने बताया कि भारी वाहनों के दबाव के कारण मैनहोल के ढक्कन टूट रहे है। शिकायत मिलते ही उन्हें बदल दिया जाता है। सीवर लाइन की सफाई के लिए कर्मचारियों को निर्देश दे दिए है।
सोमवार तक सीवर लाइन की सफाई हो जाएगी। उधर, जाम में जल्दी निकलने के लिए कई वाहन चालक रांग साइड से निकलने लगे। जल्दबाजी के चलते वे आपस में ही भिड़ गए। हालांकि बाद में पुलिस ने यातायात दुरुस्त कराया। देर रात तक मैनहोल की मरम्मत नहीं की गई थी।