फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sewer cleaning workers will also get training jobs with training

सीवर सफाई कर्मियों को प्रशिक्षण संग नौकरी भी, केजरीवाल ने दिए निर्देश

Tue, 25 Sep 2018 04:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 25 Sep 2018 04:38 AM IST
विज्ञापन
Sewer cleaning workers will also get training jobs with training
kejriwal

अब सीवर कर्मियों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। साथ ही इन्हें नौकरी दिलाने की व्यवस्था भी सरकार करेगी। दिल्ली में सफाई के दौरान सीवर कर्मियों की होने वाली मौतों के संबंध में सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सचिवालय में स्टेट मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक बुलाई। इसमें सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र का सर्वे कर सीवर कर्मियों पहचान करें। इसके बाद सभी को प्रशिक्षित कर पुनर्वास करवाया जाए।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार, एमसीडी व डीडीए के आला अधिकारियों की मौदूजगी में हुई बैठक में सीवर की सफाई के दौरान होने वाली मौतों पर चर्चा हुई। इस दौरान पूर्वी, उत्तर-पूर्वी व शाहदरा के जिला अधिकारी ने बताया कि तीनों जिलों को सर्वे कराया गया है। यहां करीब 45 सीवरकर्मियों की पहचान हुई है। जबकि कुछ जिला अधिकारियों ने बताया कि उनके यहां एक भी सीवरकर्मी नहीं हैं। इस पर आपत्ति जताते हुए केजरीवाल ने दुबारा से सभी जिलों में सर्वे करने को कहा है।       
विज्ञापन


बैठक की जानकारी देते हुए राजेंद्र पाल गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सीवर कर्मियों की पहचान कर इन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। बाद में इन्हें सिविल डिफेंस में नौकरी दिलवाई जाएगी। इससे सीवर कर्मियों की आय सुनिश्चित हो सकेगी। गौतम के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने शैक्षिक योग्यता में ढील देने को कहा है। अभी तक दसवीं पास को ही सिविल डिफेंस में रखा जाता है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथ से सीवर सैप्टिक टैंक की सफाई पर प्रतिबंध
गौतम ने बताया कि हाथ से सीवर व सैप्टिक टैंक की सफाई पर प्रतिबंध लगा है। मुख्यमंत्री ने दो-टूक शब्दों में कहा कि ऐसा कराने वालों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) का मुकदमा दर्ज कराया जाए। इसके लिए संबंधित इलाके के जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। केजरीवाल ने कहा है कि आगे से किसी भी हालत में सीवर में सफाई कर्मियों को नहीं उतारा जाना चाहिए।       

     
 नौ महीने बाद बैठक कराने पर मांगी रिपोर्ट
मैनुअल स्कैवेंजर्स एक्ट 2013 के तहत दिल्ली स्टेट मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक 6 महीने होनी चाहिए। बावजूद इसके इस साल कमेटी की पहली बैठक ही 9 महीने में हुई है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को निर्देश दिया है कि वह इसकी जांच करें। मंत्री से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed