{"_id":"6a2c2b70b9a08eebd6058b4f","slug":"severed-and-dangling-internet-cables-have-become-a-nuisance-increasing-the-risk-of-accidents-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-140630-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: इंटरनेट केबल के कटे और लटकते बने मुसीबत, हादसाें का बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: इंटरनेट केबल के कटे और लटकते बने मुसीबत, हादसाें का बढ़ा खतरा
विज्ञापन
- उत्तम नगर में दोपहिया वाहन चालक परेशान, शिकायतों के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में कटे हुए वाईफाई और इंटरनेट के तार लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई इंटरनेट कंपनियां काम के दौरान तार काटकर उनकाे उसी हालत में सड़क और गलियों में लटकता छोड़ देती हैं। इससे दोपहिया वाहन चालकों को आने-जाने में रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इलाके में कई गलियों और मुख्य सड़कों पर तार नीचे तक झूलते दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने कहा कि कई बार बाइक और स्कूटी सवार इन तारों में उलझते-उलझते बचे हैं। रात के समय कम रोशनी में यह समस्या और गंभीर हो जाती है, जब यह लटकते तार आसानी से नजर नहीं आते। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि इलाके में लटक रहे कटे इंटरनेट और वाईफाई तारों को जल्द हटाया जाए और केबल कंपनियों की जिम्मेदारी तय की जाए।
- बाइक चलाते समय कई बार यह तार आंखों में लग जाती है, इससे हादसों का भी खतरा बना रहता है।-
आदित्य, स्थानीय निवासी
- लटकते तारों के कारण आने जाने में परेशानी होती है। कई बार शिकायत करने के बाद भी अबतक कोई कार्रवाई हुई है।- नेहा, स्थानीय निवासी