फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Severe jam on Delhi-Lucknow highway on Pitru Visarjani Amavasya

पितृ विसर्जनी अमावस्या: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर लगा भयंकर जाम, डायवर्जन का इंतजाम फेल; बिलबिलाते रहे यात्री

Wed, 02 Oct 2024 03:33 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: श्याम जी. Updated Wed, 02 Oct 2024 03:33 PM IST
सार

ब्रज घाट गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बुधवार तड़के से दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भयंकर जाम झेलना पड़ा। करीब सात घंटों तक जाम से लोग जूझते रहे। दो जिलों की पुलिस द्वारा तैयार किया गया रूट डायवर्जन का इंतजाम नाकाफी साबित हुआ। 

विज्ञापन
Severe jam on Delhi-Lucknow highway on Pitru Visarjani Amavasya
दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पितृ विसर्जनी अमावस्या के मद्देनजर गंगा भक्तों की भीड़ उमड़ने से वाहनों का दबाव बढ़ने पर बुधवार की सुबह करीब तीन बजे दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण जाम लग गया। इससे गढ़ में स्याना चौपले और अमरोहा के गजरौला के काकाठेर तक दोनों साइडों में वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे तक कार जैसे छोटे वाहन बागड़पुर और महमाई रोड के वैकल्पिक रास्तों से होकर निकलते रहे, लेकिन इसके बाद ये रास्ते भी जाम के झाम में फंस गए।

विज्ञापन


पितृ विसर्जनी अमावस्या के मद्देनजर तीर्थनगरी को आ-जा रहे भक्तों को अपने वाहन स्याना चौपला के पास सड़क किनारे खड़े कर ब्रजघाट गंगानगरी में पहुंचने को कई मील लंबी पदयात्रा करने को मजबूर होना पड़ा, जबकि जरूरी कामकाज के लिए आवागमन कर रहे हजारों यात्रियों को भी जाम का झाम झेलना पड़ा। गंगा भक्तों की सुरक्षा और नेशनल हाईवे को जाम मुक्त रखने के मकसद से बुलाई गई। बाहरी थानों से जुड़े कई पुलिस वाले अहम प्वाइंटों से नदारद दिखाई दिए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद पुल के आसपास खड़े वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। हाईवे पर कुछ वाहनों के चालकों ने विपरित दिशा से वाहनों को दौड़ा दिया। इस कारण जाम की स्थिति और भयंकर हो गई। इस दौरान दोपहिया वाहनों और रोडवेज बसों के चालकों ने डिवाइडर पर वाहनों को चढ़ाकर आगे के लिए रास्ता बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed