फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Several trains cancelled at Lucknow station due to 8-day traffic and power block

Delhi NCR News: लखनऊ स्टेशन पर 8 दिन के ट्रैफिक व पावर ब्लॉक से कई ट्रेनें रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
- प्लेटफॉर्म-1 पर कंसोर्स निर्माण कार्य के चलते 4 से 11 अप्रैल तक प्रभावित होगा संचालन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लखनऊ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर कंसोर्स निर्माण और शेल्टर हटाने के कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे ने 4 से 11 अप्रैल तक 8 दिनों का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द व आंशिक रूप से निरस्त किया जाएगा। इससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द

ब्लॉक के चलते वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ मेमू (64701) और लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू (64702) 4 से 11 अप्रैल तक पूरी तरह निरस्त रहेंगी। वहीं गोरखपुर-एलटीटी (11080), साबरमती एक्सप्रेस (19168), अर्चना एक्सप्रेस (12356) और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (15128) जैसी लंबी दूरी की ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। वहीं, वीआईपी ट्रेनों जैसे लखनऊ मेल, राजधानी और गोमती एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म बदल दिए गए हैं। अब ये ट्रेनें प्लेटफॉर्म-1 के बजाय 2, 3, 4 और 6 से संचालित होंगी। रेलवे ने यात्रियों को सफर से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed