{"_id":"6abe776476b3c64e3c0cebc0","slug":"several-trains-affected-by-construction-work-at-sahibabad-yard-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-157488-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गाजियाबाद समेत अन्य केंद्रों के लिए\nसाहिबाबाद यार्ड में निर्माण कार्य से कई ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गाजियाबाद समेत अन्य केंद्रों के लिए साहिबाबाद यार्ड में निर्माण कार्य से कई ट्रेनें प्रभावित
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। साहिबाबाद यार्ड में निर्माण कार्य के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल की ओर से लेवल क्रॉसिंग संख्या-4 के स्थान पर सीमित ऊंचाई वाले रास्ते के निर्माण के लिए आरसीसी गर्डर लगाने का काम किया जाएगा। इसके लिए तीन अलग-अलग तीन-तीन घंटे के यातायात और बिजली अवरोध लिए जाएंगे। इसके चलते कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को देरी से चलाया और रास्ते में कुछ समय के लिए नियंत्रित किया जाएगा।
रेलवे के अनुसार, पांच अक्तूबर को बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली ट्रेन संख्या 19019 बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार को हजरत निजामुद्दीन-तिलक ब्रिज-आनंद विहार-साहिबाबाद के बजाय हजरत निजामुद्दीन-नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन-दिल्ली शाहदरा-साहिबाबाद होकर चलाया जाएगा। इस ट्रेन का कोई ठहराव नहीं हटाया गया है। इसी तरह आठ अक्तूबर को चलने वाली ट्रेन संख्या 22200 बलरामपुर-ग्वालियर को साहिबाबाद-आनंद विहार-तिलक ब्रिज-हजरत निजामुद्दीन के बजाय साहिबाबाद-दिल्ली जंक्शन-नई दिल्ली-हजरत निजामुद्दीन होकर चलाया जाएगा।
सहरसा से आने वाली ट्रेन 150 मिनट देर से
छह अक्तूबर को सहरसा से चलने वाली ट्रेन संख्या 05575 सहरसा जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल को पुनर्निर्धारित किया गया है। यह ट्रेन सहरसा से रात 11:30 बजे रवाना होगी और अपने निर्धारित समय से 150 मिनट की देरी से चलेगी। इसके अलावा आठ अक्तूबर को चलने वाली ट्रेन संख्या 14055 मऊ जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल को साहिबाबाद स्टेशन पर 45 मिनट रोका जाएगा। छह और सात अक्तूबर को चलने वाली ट्रेन संख्या 04013 लौकाहा बाजार-आनंद विहार टर्मिनल को साहिबाबाद पर 20 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। सात और आठ अक्तूबर को चलने वाली ट्रेन संख्या 12904 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस को गाजियाबाद स्टेशन पर 10 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।