{"_id":"5ca3722bbdec22145c46e98f","slug":"seven-years-innocent-boy-beaten-by-his-mother-and-gym-operator","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की मौत के बाद मां ने प्रेमी के साथ मिलकर सात साल के मासूम पर किया जुल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की मौत के बाद मां ने प्रेमी के साथ मिलकर सात साल के मासूम पर किया जुल्म
Tue, 02 Apr 2019 08:23 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 02 Apr 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित बच्चा
सात साल के मासूम बच्चे ने अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस के सामने आपबीती बयां की तो पुलिसवाले भी सुनकर हैरान रह गए। दरअसल, बच्चे ने बताया कि उसकी मां और एक जिम संचालक ने उसे बुरी तरह पीटा है।
विज्ञापन
बच्चे ने बताया कि उसकी मां और जिम संचालक उससे जबरन जिम की साफ सफाई का काम कराते थे। मंगलवार को जिम संचालक मासूम बच्चे को पीटने लगा। जिम संचालक ने मासूम को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी कमर पर मार के निशान पड़ गए। उसने यह बात भागकर लोगों को बताई।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़ित बच्चे को पुलिस के पास ले जाया गया जहां उसके बयान के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर महिला को हिरासत में लिया, वहीं जिम संचालक फरार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्चे के पिता की मौत हो चुकी है तो वहीं मां ने जिम संचालक से संबंध बना लिए हैं।
विज्ञापन