{"_id":"580b78d14f1c1b672c7068be","slug":"seven-year-old-boy-died-in-delhi-due-to-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफदरजंग में डेंगू पीड़ित सात वर्षीय बच्चे की मौत, अब तक जा चुकी हैं 20 जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफदरजंग में डेंगू पीड़ित सात वर्षीय बच्चे की मौत, अब तक जा चुकी हैं 20 जानें
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 23 Oct 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापमान में गिरावट के बाद भले ही डेंगू और चिकनगुनिया मरीजों की संख्या में कमी आने लगी है लेकिन सफदरजंग अस्पताल में डेंगू से एक और मौत का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
यहां 19 अक्तूबर को डेंगू पीड़ित सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इस वर्ष सफदरजंग अस्पताल में डेंगू से अब तक 20 मौतें हो चुकी हैं, जबकि दिल्ली नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक राजधानी में डेंगू से अब तक चार मौत हुई है।
विज्ञापन
अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, मदनपुर खादर इलाके में रहने वाले सात वर्षीय आशीष को गंभीर स्थिति में 16 अक्तूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सोमवार को दिल्ली नगर निगम की ओर से जारी किए गए डेंगू चिकनगुनिया रिपोर्ट के मुताबिक इस वर्ष अब तक डेंगू के 3009 और चिकनगुनिया के 7425 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
डेंगू से अब तक चार मौत, चिकनगुनिया से एक भी मौत राजधानी में नहीं दर्ज की गई है। गैर आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक चिकनगुनिया के साथ दूसरी बीमारियों की वजह से करीब दो दर्जन मौत हो चुकी है।