फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seven officials of the Government of Delhi farewell by Home Ministry.

गृह मंत्रालय ने की दिल्ली के 7 IAS की विदाई

Mon, 27 Jul 2015 03:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Jul 2015 03:31 PM IST
विज्ञापन
Seven officials of the Government of Delhi farewell  by Home Ministry.

गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के सात आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर दिल्ली से बाहर कर दिया है। इनमें खाद्य एवं आपूर्ति आयुक्त, पर्यावरण सचिव, शिक्षा निदेशक शामिल हैं।

विज्ञापन


जबकि, दिल्ली के बाहर से तीन प्रोबेशनर्स सहित 17 आईएएस अधिकारियों को दिल्ली में पोस्ट करने का आदेश भी जारी हुआ है। खास बात यह है कि जाने वाले अधिकारियों में तीन महिला आईएएस हैं, जबकि आने वालों में सात महिला आईएएस हैं।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के अधिकारी बताते हैं कि इतनी बड़ी संख्या में दिल्ली से बाहर के लिए आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर और उससे दुगनी संख्या में यहां आईएएस अधिकारियों को भेजने का आदेश लंबे समय बाद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से इन जगहों पर हुआ तबादला

Seven officials of the Government of Delhi farewell  by Home Ministry.

हालांकि, दिल्ली के लिए भेजे जाने वाले आईएएस अधिकारियों में अनुभवी की संख्या कम है। आदेश के अनुसार, पर्यावरण सचिव संजीव कुमार को मिजोरम, खाद्य एवं आपूर्ति आयुक्त संजीव खिरवार को अंडमान निकोबार भेजा गया है।

जबकि शिक्षा निदेशक पदमिनी सिंगला व एमसीडी में तैनात पदमा जयसवाल, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में तैनात बीआर सिंह को गोवा, सीईओ दफ्तर में तैनात नेहा बंसल को अंडमान निकोबार और लाल थंगुपिया सैलो का स्थानांतरण मिजोरम किया गया है।

दिल्ली के लिए आने वाले अधिकारियों में सबसे वरिष्ठ व अनुभवी मोहनजीत सिंह हैं। इसके साथ 1996 बैच के चन्द्रकार भारती, ए अनबरासू और 1997 बै के संदीप कुमार हैं।

इसके अलावा रश्मि कृष्णन, विवेक पांडेय, चंचल यादव, अभिषेक दत्त, जूही मुखर्जी, शिव कुमार 2001-2008 तक के बैच के हैं। वहीं साक्षी मित्तल, निधि श्रीवास्तव और कमलोश कुमार जोशी 2010 बैच के आईएएस हैं। अंजली, नवीन अग्रवाल और अंकिता चक्रवर्ती 2013 बैच के प्रोबेशनर्स आईएएस हैं, जिन्हें दिल्ली में तैनाती के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed