{"_id":"5e9b993f8ebc3e728d3a9b56","slug":"seven-new-infections-cases-were-found-in-faridabad-six-from-jamaat","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में संक्रमण के सात नए मामले मिले, छह जमाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में संक्रमण के सात नए मामले मिले, छह जमाती
Sun, 19 Apr 2020 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 19 Apr 2020 05:50 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Amar Ujala
स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को सात नए मामलों की पुष्टि की है। 24 घंटे में तीन मरीज ठीक हुए तो नए मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 41 हो गई। नए मामलों में छह जमात से संबंधित व एक सेक्टर -28 के मेडिकल स्टोर संचालक की 44 वर्षीय पत्नी है। संक्रमण की पुष्टि होते ही सभी को शनिवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 40 हो चुकी है। शनिवार को सात नए मामले आए हैं। इनमें से एक इंडोनिशया का नागरिक है, जो तब्लीगी जमात में शामिल हुआ था। दो बड़खल से हैं, यह भी जमात में शामिल हुए थे। दो अन्य मूल रूप से बिहार के हैं लेकिन यह भी जमात में ही शामिल हुए थे।
विज्ञापन
एक गांव खोरी निवासी है, यह व्यक्ति भी जमात में शामिल हुआ था। वहीं एक महिला भी संक्रमित मिली है। महिला का पति सेक्टर-28 में मेडिकल स्टोर संचालक है, जिसमें कुछ दिन पूर्व ही संक्रमण की पुष्टि हुई थी। नए संक्रमितों की उम्र 26 से 44 वर्ष के बीच है। शनिवार देर रात कुल संक्रमितों का आंकड़ा 40 हो गया है। इनमें से 23 अस्पताल में भर्ती हैं, 18 पूरी तरह स्वस्थय होकर घर लौट चुके हैं। शनिवार को ठीक हुए तीनों लोग जमात से संबंधित थे।
विज्ञापन
संक्रमण के मामलों का ग्राफ बहुत तेजी से बदल रहा है। शनिवार शाम तक संक्रमण के मामले 33 थे। जबकि देर रात पूरी तरह से मामलों का ग्राफ बदला और सात नए संक्रमण के मामले सामने आए।
कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ रामभगत ने बताया कि कुल 1314 सैंपल शनिवार तक जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें 1129 रिपोर्ट नेगेटिव मिली हैं। 152 लोगों के सैंपल रिपोर्ट आना बाकी हैं। 24 घंटे में 135 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक 747 लोग ऐसे हैं, जिनका 28 दिन का होम क्वारंटीन पीरियड पूरा हो चुका है।