फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seven members of family buried under debris of house collapse in Nuh during rains a teenager dies

नूंह में बारिश ने बरपाया कहर: मिट्टी धंसने से ढहा मकान, मलबे में दबे परिवार के सात लोग; किशोरी ने तोड़ा दम

Mon, 30 Jun 2025 06:32 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह Published by: श्याम जी. Updated Mon, 30 Jun 2025 06:32 PM IST
सार

नूंह में बारिश के चलते एक मकान ढह गया। मकान के मलबे के नीचे परिवारत के सात लोग दब गए। इनमें से एक किशोरी की मौत हो गई। वहीं, छह लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन
Seven members of family buried under debris of house collapse in Nuh during rains a teenager dies
मकान गिरने के बाद पड़ा मलबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नूंह सदर थाना क्षेत्र के गांव गोलपुरी में रविवार देर रात बारिश के बीच अब्दुल हई का महान ढह गया। मकान के मलबे में सात लोग अमीना, अनीसा (13) तारीफ (24), रिहान (11), जानिस्ता, अबरार (5) और साहिर (3) दब गए। हादसे में अनीसा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन घायलों को गंभीर अवस्था में पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। घटना में घायल अन्य तीन लोगों का नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


गोलपुरी गांव के अब्दुल हई ने गांव से बाहर खेतों में अपना मकान बनाया है। तीन कमरों के पक्के मकान पर प्लास्टर नहीं है, जबकि उसमें गाडर-टुकड़ी की छत थी। रविवार को दिनभर जमकर बारिश हुई और अब्दुल हई के मकान के पीछे खेतों में काफी पानी जमा हो गया। रात करीब नौ बजे परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर आराम कर रहे थे। अब्दुल हई बाहर बैठा था, तभी अचानक धड़ाम की आवाज आई और अब्दुल हई के पूरे परिवार पर मुसीबतों का कहर टूट पड़ा। उसने देखा तो उसके मकान की पिछली दीवार गिर जाने से मकान की छत परिवार के सात सदस्यों के ऊपर गिर गई।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने हटवाया मलबा
अब्दुल हई के मकान ढहने की खबर गांव में पहुंची तो तुरंत बड़ी संख्या में गांव के लोग मौके पर पहुंचे और मकान का मलबा हटाने में जुट गए, लेकिन जब तक वे मलबा हटाते तब तक अब्दुल हई की बेटी अनीसा मलबे के नीचे दम तोड़ चुकी थी। लोगों ने मलबे को हटाकर उसके नीचे दबे लोगों को निकाला। सभी घायलों को तुरंत नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले जाया गया। बाद में अबरार, साहिर और अमीना की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जबकि तारीफ, रिहान और जानिस्ता का उपचार नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

लोग बोले- नींव में पानी जाने से गिरा मकान
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मकान का प्लास्टर नहीं हुआ था। वहीं, पीछे की तरफ पानी ज्यादा भर गया, जो मकान की नींव में चला गया। इसके कारण मकान ढह गया। घटना की सूचना मिलने पर रविवार रात से लेकर सोमवार की शाम तक पीड़ित परिवार के दुख को बांटने के लिए ग्रामीणों का तांता लगा रहा। परिजन एडवोकेट आजम ने बताया कि मकान ढहने से परिवार के सदस्यों को तो गंभीर चोटें आई हैं, घर का सारा सामान टूटकर खराब हो गया है। परिवार के एक सदस्य की जान चली गई है। वहीं, छह लोग अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन

नूंह सदर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि किशोरी के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने सोमवार की शाम अनीसा के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। घटना से अब्दुल हई का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed