फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   seven leaders left old party, join Aap

भाजपा, कांग्रेस व बसपा के सात नेता AAP में शामिल

Tue, 25 Nov 2014 07:09 PM IST
Updated Tue, 25 Nov 2014 07:09 PM IST
विज्ञापन
seven leaders left old party, join Aap
आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा, कांग्रेस व बसपा को तगड़ा झटका दिया है। तीनों पार्टियों के सात नेताओं ने मंगलवार को ‘आप’ का दामन थाम लिया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता संजय सिंह व आशुतोष मौजूद थे। दोनों नेताओं की दलील है कि दूसरी पार्टियों के ईमानदार नेताओं का ‘आप’ हर वक्त स्वागत करेगी।
विज्ञापन


वहीं, सूत्र बताते हैं कि इनमें से दो को विधान सभा चुनाव में टिकट मिलने की भी उम्मीद है। जबकि दूसरे दलों के करीब 10 नेता ‘आप’ के संपर्क में हैं। आने वाले दिनों में इन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


‘आप’ में शामिल होने वाले लोगों में बड़ा नाम भाजपा के करतार सिंह तंवर और बसपा के शरद चौहान हैं। तंवर इससे पहले छतरपुर वार्ड से भाजपा के निगम पार्षद जबकि दो बार साउथ जोन एमसीडी के अध्यक्ष भी रहे हैं। छतरपुर इलाके में इनका प्रभाव भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि चौहान ने पिछले विधान सभा चुनाव में नरेला से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के साथ विपक्षी पार्टी को कड़ी टक्कर भी दी थी। इलाके में इनका भी मजबूत जनाधार है। पार्टी सूत्रों का मानना है कि दोनों नेताओं को छतरपुर और नरेला से टिकट मिल सकता है।

ये है ‘आप’ में शामिल होने वाले नेताओं के नाम

seven leaders left old party, join Aap

दूसरी तरफ नरेला वार्ड की बसपा पार्षद गीता चौहान, प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के विजय बंसल, कांग्र्रेस नेता धर्मपाल लाकड़ा, दो बार निगम पार्षद रह चुकीं मेमवती व बलदेव बलवान ने ‘आप’ की सदस्यता ली। इस मौके पर संजय सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में ‘आप’ एमसीडी में फैले भ्रष्टाचार को अहम मुद्दा बनाएगी।

पिछले आठ सालों से एमसीडी पर भाजपा राज कर रही है। लेकिन आम लोगों की समस्याओं पर एमसीडी नेताओं का ध्यान नहीं है। संजय का आरोप है कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान की तरफ भी एमसीडी ध्यान नहीं दे रही है। ‘आप’ ने करीब एक महीने पहले तीनों मेयर को गंदगी की करीब तीन हजार तस्वीरें दी थीं। लेकिन आज तक गंदगी दूर नहीं की गई।

पार्टी नेता आशुतोष ने कहा कि एमसीडी में हर जगह भ्रष्टाचार है। बगैर रिश्वत के कोई काम नहीं होता। ‘आप’ में शामिल पार्षद एमसीडी के भ्रष्टाचार को उजागर करने में मददगार होंगे। वहीं, करतार सिंह तंवर ने भी माना कि एमसीडी के भ्रष्टाचार से ऊबकर भाजपा को छोड़ा है। उन्होंने दावा कि वह आम लोगों की लड़ाई के लिए ‘आप’ में शामिल हुए हैं।

करतार सिंह तंवर- भाजपा, निगम पार्षद छतरपुर वार्ड
विजय बंसल- प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा
गीता चौहान- बसपा की निगम पार्षद नरेला
शरद चौहान- पूर्व निगम पार्षद तथा पिछले चुनाव में नरेला से बसपा प्रत्याशी
धर्मपाल लाकड़ा- कांग्रेस के पदाधिकारी
बलदेव बलवान- कांग्रेस के पदाधिकारी
मेमवती- कांग्रेस से दो बार की निगम पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed