{"_id":"5c9567d5bdec22141e22303f","slug":"seven-fir-filed-against-bjp-and-aap-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप व भाजपा के खिलाफ सात एफआईआर दर्ज, हटाए गए 1.94 लाख पोस्टर व बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप व भाजपा के खिलाफ सात एफआईआर दर्ज, हटाए गए 1.94 लाख पोस्टर व बैनर
Sat, 23 Mar 2019 04:25 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 23 Mar 2019 04:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में राजनीतिक दलों के खिलाफ 39 एफआईआर और डीडी एंट्री दर्ज की गई हैं। इस संबंध में मिली शिकायत पर पुलिस ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ चार और भाजपा के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं आप के खिलाफ दो व भाजपा के खिलाफ एक डीडी एंट्री दर्ज करवाई गई हैं।
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से दिल्ली के अलग-अलग स्थानीय निकायों की ओर से की गई कार्रवाई के तहत दिल्ली से 1.94 लाख पोस्टर, बैनर और होर्डिंग हटाए गए हैं। इस दौरान पुलिस ने 136 अवैध हथियारों सहित 2146 कारतूस जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
इस दौरान आर्म्स एक्ट के तहत 106 जबकि एक्साइज एक्ट के तहत 384 एफआईआर दर्ज किए गए हैं। चुनाव के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर एहतियातन 3376 लाइसेंसी हथियार भी जमा करवाए गए हैं कि सीआरपीसी और दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत 22636 लोगों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
29 अन्य पर भी होगी कार्रवाई
सीईओ कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक आप और भाजपा के खिलाफ सात मामले सहित तीन डीडी एंट्री दर्ज की गई हैं। लेकिन शेष 29 मामले में किन राजनीतिक पार्टियों या संगठनों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।