{"_id":"59d0296e4f1c1b9d538b51e2","slug":"seven-devotees-dead-after-durga-idol-immersion-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान आठ डूबे, सात के शव बरामद, एक की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान आठ डूबे, सात के शव बरामद, एक की तलाश जारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 01 Oct 2017 05:46 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान छह किशोर समेत आठ लोग यमुना में डूब गए। अलीपुर और सोनिया विहार में हुए हादसों की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, दमकल विभाग और गोताखोरों ने पांच किशोरों व दो युवकों के शव निकाल लिए, जबकि एक किशोर का कुछ पता नहीं चल पाया था। देर शाम तक गोताखोरों की टीम उसे तलाशने में जुटी थी। उधर, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
पहला हादसा दोपहर करीब 12.15 बजे चौहान पट्टी सोनिया विहार ठोकर नंबर-7 में हुआ। यहां चौहान पट्टी निवासी सुदामा (13) डूब गया। इसके बाद दोपहर 3 बजे चौहान पट्टी निवासी विशाल (11) इसी स्थान पर डूब गया।
विज्ञापन
एक अन्य मामले में शाम 7.40 बजे सूचना मिली कि ठोकर नंबर-8, सोनिया विहार में दो लड़के डूब गए हैं। गोताखोरों की टीम ने रात 9 बजे सुनीता कॉलोनी, लोनी निवासी सुनील (20) व बंटी (17) के शव पानी से निकाले। सोनिया विहार में डूबे लड़कों के शवों को निकालकर जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया।
विज्ञापन
पढ़ें- तस्वीरेंः देश भर में सिंदूर होली के साथ दी मां दुर्गा को विदाई
दूसरी ओर अलीपुर में पल्ला गांव ठोकर नंबर-6 के पास हादसा हुआ। यहां ईस्ट पंजाबी बाग की झुग्गियों से आए चार लड़के विसर्जन के दौरान यमुना में डूब गए। शाम करीब 5 बजे पुलिस को सूचना मिलने पर दमकल व गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की टीम ने यमुना से सुनील (16), रोहन (15) अनीश (20) के शव निकाल लिए जबकि यमुना में डूबे अजय (15) का कुछ पता नहीं चल पाया था।