फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seven complaints heard at the grievance redressal camp; instructions issued for timely resolution.

Delhi NCR News: समाधान शिविर में 7 शिकायतों की सुनवाई, समय से निपटाने के दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। लघु सचिवालय सभागार में सोमवार को हरियाणा सरकार की जनहितैषी पहल के तहत समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नगराधीश अप्रितम सिंह ने आमजन की 7 शिकायतें सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनका समयबद्ध, पारदर्शी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराकर लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है।

नगराधीश ने अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से नियमित संपर्क बनाए रखने और कार्रवाई की जानकारी समय-समय पर देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी मामले में तकनीकी या दस्तावेजी कारणों से देरी हो तो इसकी स्पष्ट सूचना संबंधित व्यक्ति को दी जाए। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक सीमा शर्मा, एलडीएम सागर फाल्दू, कार्यकारी अभियंता योगेश, जिला नगर योजनाकार बिनेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो- लोगों की समस्या सुनते अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article