फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seven arrested for illegal arms supply, running betting racket in Delhi

Delhi Crime: अवैध हथियारों की सप्लाई और सट्टेबाजी का रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat, 21 Mar 2026 04:59 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 21 Mar 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
Seven arrested for illegal arms supply, running betting racket in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई और सट्टेबाजी रैकेट के खिलाफ अपनी कार्रवाई में सात लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से करोड़ों रुपये की संपत्ति बरामद हुई है, जिसमें भारी मात्रा में नकदी, सोना, चांदी और लग्जरी घड़ियां शामिल हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान हथियारों का जखीरा और सट्टेबाजी के संचालन में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए हैं।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि जिले में आपराधिक गतिविधियों के बढ़ने पर पुलिस ने संगठित अपराध और अवैध हथियारों की तस्करी को रोकने के लिए के लिए विशेष अभियान चलाया। अलीपुर थाना पुलिस और वाहन चोरी निरोधक शाखा की टीम ने 48 घंटे का विशेष अभियान चलाया। जिसके तहत गैंग के सदस्यों के घरों पर दबिश दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 19 मार्च को ताजपुर कलां गांव में बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिली। अलीपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने किआ कार से जा रहे अमित नाम के एक बदमाश को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसकी कार से एक पिस्टल और पांच कारतूस बरामद हुए। उससे पूछताछ में पुलिस को बदमाशों के गैंगस्टर प्रदीप के घर में मौजूद होने की जानकारी मिली। जहां पुलिस ने दबिश देकर टिल्लू गैंग के गैंगस्टर 37 साल के प्रदीप उर्फ नीतू और उसके दो साथियों साहिल और विकास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से बुलेटप्रुफ स्कार्पियो कार बरामद कर ली। कार उसके बड़े भाई के नाम पर रजिस्टर है। जिसे मॉडिफाई करके बुलेटप्रूफ बनाया गया था। पुलिस ने कार से तीन पिस्टल, शॉटगन, एक रिवाल्वर और 22 कारतूस बरामद किए। पुलिस ने उसके घर से 19.78 लाख रुपये, 916 ग्राम सोना, 940 ग्राम चांदी और 13 महंगी कलाई घड़ियां, सट्टेबाजी में इस्तेमाल 27 मोबाइल फोन और दो लैपटॉप बरामद किए हैं।
विज्ञापन


जांच पड़ताल के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रदीप अलीपुर थाने का घोषित बदमाश है। उसपर पहले से सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह इलाके में एक बुकी, फाइनेंसर और प्रॉपर्टी डीलर के रूप में काम करता था। जांच में पता चला कि वह टिल्लू गैंग का सक्रिय सदस्य है। अमित प्रदीप का करीबी साथी है। किआ सोनेट कार इसी की है। वह अपने पास अकसर हथियार रखता था और उसपर पहले से एक आपराधिक मामला दर्ज है। विकास प्रदीप कुमार का साला है। वहीं साहिल उसके ससुराल का रहने वाला है। दोनों सट्टेबाजी की रकम की वसूली करता था। दोनों हरियाणा के करनाल के रहने वाले हैं और सट्टेबाजी का पैसा वसूलने के लिए लोगों को धमकाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हथियार तस्करी करने वाले तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि आपराधिक वारदातों को रोकने के लिए लिए जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा टीम शाहबाद डेयरी इलाके में गश्त पर थी। एक मुखबिर ने टीम को हथियार तस्करों के बारे में जानकारी दी। निरीक्षक आनंद कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस टीम बवाना के खेड़ा गांव नहर के पास घेराबंदी कर दी। डेढ़ बजे रात दो बाइक पर चार लोग वहां आए। पुलिस टीम को देखकर सभी भागने लगे। इसी दौरान उनकी एक बाइक फिसल गई। उनके गिरते ही पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो आरोपी भाग गए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रंगपुरी निवासी रवि सिंह और शाहजहांपुर यूपी निवासी मोहम्मद साहिल के रूप में हुई। वहीं पुलिस ने इनकी निशानदेही पर कुंडली सोनीपत हरियाणा निवासी मोहम्मद अकरम को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने पांच पिस्टल, रिवाल्वर, तीन मैगजीन, 23 कारतूस, बैग और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। पुलिस तस्करों के भागे सहयोगी की तलाश कर रही है। साथ ही पकड़े गए बदमाशों से हथियार मुहैया करने वालों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed