फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Services of guest teachers in government schools terminated

Delhi NCR News: सरकारी स्कूलों में गेस्ट टीचर्स की सेवाएं समाप्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
- ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान 9 मई से 30 जून तक नहीं दे सकेंगे सेवाएं
विज्ञापन


- जरूरत पड़ने पर विशेष कार्यों के लिए मिल सकेगी नियुक्ति

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए गेस्ट टीचर्स की सेवाएं समाप्त कर दी गयी हैं। शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों में कार्यरत सभी गेस्ट टीचर्स की सेवाएं अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार यह व्यवस्था 9 मई से 30 जून 2026 तक लागू रहेगी।
शिक्षा निदेशालय ने आदेश में सभी स्कूल प्रमुखों (एचओएस) को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने स्कूलों में कार्यरत गेस्ट टीचर्स की सेवाएं 9 मई से बंद करें। हालांकि, प्रशासनिक जरूरतों जैसे प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा संबंधी कार्य, स्कूल रिकॉर्ड प्रबंधन और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए गेस्ट टीचर्स को दोबारा लगाया जा सकेगा। शिक्षा निदेशालय ने कहा है कि यदि स्कूलों में समर एक्टिविटीज या रिमेडियल कक्षाओं का आयोजन किया जाता है, तो गेस्ट टीचर्स की सेवाएं ली जा सकती हैं। ऐसे शिक्षकों को निर्धारित नियमों के अनुसार भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान किसी भी गेस्ट टीचर की नियुक्ति या तैनाती से पहले संबंधित जिले के उप शिक्षा निदेशक (डीडीई) से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed