{"_id":"59b2d1ee4f1c1be47f8b533e","slug":"served-wife-in-front-of-his-friend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर में दोस्त के सामने परोस दी पत्नी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगापुर में दोस्त के सामने परोस दी पत्नी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
rape
एक नवविवाहिता ने पति पर उसे सिंगापुर ट्रिप के दौरान दोस्त के सामने परोसने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने टूर में उस पर दबाव बनाया कि वह उसके दोस्त के साथ संबंध बनाए। इनकार करने पर पति ने उससे बदसलूकी की। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
एफआईआर में ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। पीड़ित महिला सेक्टर-27 की रहने वाली है और एमबीए कर चुकी है। उसकी शादी 30 नवंबर 2016 को नांगलोई दिल्ली में हुई थी।
पुलिस को दी शिकायत में उसने आरोप लगाया है कि शादी से पहले उसे बताया गया था कि उसका पति स्नातक है और अपना बिजनेस करता है। बाद में उसे पता चला कि उसका पति 12वीं पास है और कोई कामधंधा नहीं करता है।

Trending Videos
नपुंसक होने के कारण पत्नी से दूरी बनाता था
demo pic
आरोप है कि शादी के बाद पति ने शराब पीकर उससे मारपीट शुरू कर दी। नपुंसक होने की वजह से वह उससे दूरी बनाने लगा था। 14 जून को पति उसे ग्रुप टूर पर सिंगापुर ले गया। टूर में उसका दोस्त भी पत्नी के साथ था। वहां पीड़िता के पति ने दोस्त संग संबंध बनाने और स्वीमिंग पूल में जाने का दबाव बनाया।
इनकार करने पर आरोपी पति ने बदसलूकी की। टूर से लौटने के बाद पति सात जुलाई को महिला को उसके मायके छोड़ आया। जब उसने ससुराल वालों से पति की नपुंसकता का इलाज कराने और उसे वापस बुलाने की गुहार लगाई तो उस पर दहेज लाने का दबाव बनाने लगे।
पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत पर पति, सास व ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।