फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Separatist leader filed an appeal for facility of phone calls in jail challenged validity of circulars in Del

Delhi: जेल में फोन कॉल की सुविधा के लिए अलगाववादी नेता ने दायर की अपील, परिपत्रों की वैधता को दी चुनौती

Mon, 10 Feb 2025 02:59 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 10 Feb 2025 02:59 AM IST
सार

कश्मीर के अलगाववादी नेता नईम अहमद खान ने जेल अधिकारियों द्वारा जारी किए गए कई परिपत्रों को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन
Separatist leader filed an appeal for facility of phone calls in jail challenged validity of circulars in Del
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

कश्मीर के अलगाववादी नेता नईम अहमद खान ने जेल अधिकारियों द्वारा जारी किए गए कई परिपत्रों को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्होंने मनमाने ढंग से उनकी फोन कॉल और ई-मुलाकात सुविधाएं वापस ले ली हैं। खान ने महानिदेशक (कारागार) द्वारा 2022 से 2024 के बीच जारी परिपत्रों की वैधता को चुनौती दी है। उनका दावा है कि ये निर्देश मनमाने हैं और दिल्ली कारागार अधिनियम का उल्लंघन करते हैं।

विज्ञापन


14 अगस्त, 2017 से न्यायिक हिरासत में चल रहे खान को 24 जुलाई, 2017 को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत कश्मीर घाटी में अशांति पैदा करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 121 और 121ए के साथ-साथ यूएपीए के कई प्रावधानों के तहत आरोप लगाए गए। 
विज्ञापन


इससे पहले भी टेरर फंडिग मामले में आरोपों का सामना कर रहे एक अलगाववादी ने अदालत से फोन कॉल सुविधा चालू किए जाने की मांग की थी। इसे अदालत ने यह कहते हुए ठुकरा दिया था कि समाज की सुरक्षा की दृष्टिकोण से जेल प्रबंधन फोन कॉल या ई-मुलाकात की सुविधा रोक सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed