फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   separate policy for college and university in gurugram

यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के लिए बनेगी अलग खेल नीति

Wed, 14 Dec 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 14 Dec 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
separate policy for college and university in gurugram

प्रदेश के कॉलेज व यूनिवर्सिटी में अलग से खेल नीति बनेगी। उच्चतर शिक्षा विभाग इस बाबत मंथन कर रहा है। आने वाले दो महीने में इसका ड्राफ्ट तैयार होगा। इसके बाद जल्द ही मोहर लगने की उम्मीद है।

विज्ञापन


विभाग की ओर से 15 बिंदुओं पर कॉलेज प्रिंसिपलों, खिलाड़ियों और विशेषज्ञों की राय मांगी गई है। जिसके आधार पर मंथन कर उच्चतर शिक्षा विभाग अपने लिए खेल नीति तैयार करेगा।
विज्ञापन


 दरअसल, राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर खेल नीति है, लेकिन यह विशेष तौर पर कॉलेज या यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए नहीं है। मौजूद सभी खेल नीति खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा संचालित किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कॉलेज के छात्रों को तवज्जो नहीं मिलती है। जिससे कॉलेज और यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों को सही स्थान नहीं मिल पाता है। इसे देखते हुए उच्चतर शिक्षा विभाग ने अपने यूनिवर्सिटी व कॉलेजों में ही खेल प्रतिभा को तराशने के लिए अलग खेल नीति बनाने का निर्णय लिया है।

विभाग के अधिकारियों को उम्मीद है कि इससे खेल प्रतिभा को तराशने का मौका मिलेगा। अलग खेल नीति से कॉलेज में खेल का माहौल बनेगा। सूत्रों के मुताबिक इस नीति में हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग के लिए अलग से स्पोर्ट्स काउंसिल का गठन होगा।

इसके साथ ही कॉलेजों में खेल मैदान, उपकरण और दशा सुधारने के लिए स्पोर्ट्स ग्रांट की व्यवस्था होगी। जिससे छात्रों को प्रशिक्षण में कोई दिक्कत नहीं हो। सभी कॉलेजों व यूनिवर्सिटी में अलग-अलग खेलों के स्पोर्ट्स विंग बनाए जाएंगे।

हर जिले के कॉलेज में स्थानीय खिलाड़ियों व वहां के मिजाज को देखते हुए अलग-अलग स्पोर्ट्स अकादमी भी शुरू की जाएंगी। वहां भारतीय स्पोर्ट्स प्राधिकरण और खेल विभाग के विशेषज्ञों के जरिये खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्राइवेट कंपनियों का सहयोग भी लेने पर विचार किया जा रहा है। ताकि खिलाड़ियों को बेहतर लाभ मिल सके।


अभी प्रदेश में खेल नीति है, लेकिन उच्चतर शिक्षा विभाग के लिए विशेष तौर पर नहीं है। कॉलेज व यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों के लिए अब विशेष खेल नीति होगी। इससे प्रदेश में स्पोर्ट्स कल्चर बनाने में मदद मिलेगी। खेल के लिए तमाम तरह की सुविधा देने के साथ खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। - मोहम्मद शाइन, महानिदेशक, उच्चतर शिक्षा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed