फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sent acid bottle and said, give 10 lakh otherwise will burn your daughters

भेजी तेजाब की बोतल और कहा, 10 लाख दो वर्ना जला देंगे बेटियां

Tue, 30 Jun 2015 10:51 PM IST
Updated Tue, 30 Jun 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
Sent acid bottle and said, give 10 lakh otherwise will burn your daughters

गांव रसूलपुर में एक परचून व्यापारी को 315 बोर का कारतूस और तेजाब की बोतल भेजकर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। मंगलवार सुबह दुकान खोलने पर व्यापारी को धमकी भरा पत्र मिला, जिसे पढ़कर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन


पत्र में जल्द रुपये का इंतजाम करने वर्ना तेजाब फेंककर उसे और उसकी बेटियों को जला डालने की धमकी दी गई है। घबराकर व्यापारी ने मामले की शिकायत जारचा पुलिस से की है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जारचा कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर में विनोद गोयल की परचून की दुकान है।

पत्र में लिखा था पैसे नहीं दिए तो जला देंगे बेटियां

Sent acid bottle and said, give 10 lakh otherwise will burn your daughters

बीते सोमवार को वह रोज की तरह दुकान बंदकर अपने घर चला गया। सुबह उसने जब अपनी दुकान खोली तो शटर के नीचे एक पत्र, 315 बोर का एक कारतूस और तेजाब की बोतल मिली।


व्यापारी ने जब पत्र खोलकर देखा तो उसके पसीने छूट गए। उसमें लिखा था कि दस लाख रुपये की जल्द से जल्द व्यवस्था करके ले, या जान से हाथ धोने के लिए तैयार हो जाए।

बदमाशों ने पत्र में लिखा है कि रुपये नहीं देने पर उसके साथ ही बेटियों पर तेजाब डालकर जला दिया जाएगा।

सदमें में है परिवार

Sent acid bottle and said, give 10 lakh otherwise will burn your daughters

पत्र पढ़ने के बाद व्यापारी सदमे में आ गया। मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजन भी दहशत में आ गए हैं। धमकी देने की सूचना कस्बा में पहुंच गई, जिसके बाद गांव प्यावली और रसूलपुर के व्यापारी एकत्र होकर एनटीपीसी चौकी पहुंच गए और नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस से शिकायत की।


पुलिस ने व्यापारी को सुरक्षा दे दी है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग का कहना है कि मामले की तहरीर मिल गई है। पुलिस बदमाश की तलाश में लगी है।

व्यापारी को सुरक्षा दे दी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed