फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   senior police officer will be stuck in Gangster sandeep gadoli encounter case

गैंगस्टर एनकाउंटर मामले में फंस सकते हैं बड़े पुलिस अधिकारी, कॉल डिटेल की हो रही जांच

Thu, 14 Jul 2016 12:03 AM IST
मयंक तिवारीअमर उजाला, गुड़गांव
मयंक तिवारीअमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 14 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
senior police officer will be stuck in Gangster sandeep gadoli encounter case
संदीप गाड़ौली और दिव्या

गैंगस्टर संदीप गाड़ौली के एनकाउंटर का मामला उलझता जा रहा है। मुंबई पुलिस की एसआईटी की जांच बड़े पुलिस अधिकारियों के इर्द-गिर्द घूम रही है। आरोपी तीन पुलिस कर्मियों की पुलिस रिमांड में नये राज खुल सकते हैं।

विज्ञापन


एसआईटी की ओर से अब तक की छानबीन में एक एसीपी के सरकारी नंबर पर आने वाली कॉल में एक नंबर संदिग्ध है। जिसे लेकर एनकाउंटर टीम से पूछताछ भी चल रही है।

जवाब मिला है कि दिन भर में हजारों कॉल आती है, कौन किसकी कॉल है इतना याद नहीं रहता है। गैंगस्टर के परिजनों की ओर से एसआईटी की जांच पर सवाल खड़ा किया गया है।

विज्ञापन

SIT की तीन टीमें गुड़गांव में

senior police officer will be stuck in Gangster sandeep gadoli encounter case
संदीप गाड़ौली - फोटो : अमर उजाला

जिस पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से एसआईटी को निर्देश मिला है कि वह गैंगस्टर के भाई कुलदीप के पूरे बयान के आधार पर कार्रवाई करे। उसे एफआईआर में शामिल किया जाय।

अगर उस बात को शामिल किया जाता है तो हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के फंसने की उम्मीद है। सूत्रों की माने तो एसआईटी की तीन टीमें गुडग़ांव में घूम रही है।

एक टीम पुलिस वालों को गिरफ्तार कर मुबई ले गई तो दूसरी टीम ने फरीदाबाद में तैनात एसीपी राजेश से बातचीत की। तीसरी टीम सुप्रीम कोर्ट में मामले की पैरवी कर रही है।

गैंगस्टर के परिजनों को यह बात नहीं समझ में आ रही है कि मुंबई पुलिस उनके साथ क्या कर रही है। वह ऐसे लोगों को ही एसआईटी इंचार्ज क्यों बनाती है जो दो माह में रिटायर हो जाते हैं। एनकाउंटर के बाद गठित एसआईटी का एक इंचार्ज रिटायर हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed