वरिष्ठ अधिकारी ने ही किया था महिला आईएएस का यौन शोषण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिसके बाद मामले की जांच के लिए एक जांच समिति का गठन किया गया था। समिति ने दिल्ली सरकार को करीबन छह महीने के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।
समिती की जांच रिपोर्ट में यौन शोषण मामले के आरोपी एसएस घोंकरोक्ता को दोषी पाया गया है। रिपोर्ट सामने आने के बाद दिल्ली सरकार के उच्च अधिकारियों ने कहा है कि सरकार इस मामले पर जांच के लिए प्रतिबद्ध है।
सरकार बोली अधिकारी के खिलाफ होगी कानून कार्रवाई
आपको बता दें कि आरोपी अधिकारी खाद्द व आपूर्ति विभाग के निदेशक के पद पर कार्य कर चुका है। सूत्र बताते हैं कि अब विजिलेंस विभाग इस मामले में हस्तक्षेप की तैयारी कर रहा है। यहां तक कहा जा रहा है कि विजिलेंस विभाग खाद्य विभाग की शिकायत समिति से उसकी जांच रिपोर्ट मांगेगा।
जांच रिपोर्ट में घोंकरोक्ता के अधीन काम कर रही महिला को असुरक्षित बताया गया है। इस मामले पर दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री असीम अहमद खान ने कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा हमारी सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। हम इस मामले में कानूनी प्रक्रिया का पालन करेंगे।
आपको बता दें कि शिकायत में पीड़ित महिला आईएएस ने जांच समिति को बताया था कि उनके साथ पहली बार यौन शोषण का मामला 2012 में हुआ था।
जांच रिपोर्ट को आधार बनाकर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को आरोपी के खिलाफ यौन शोषण और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करने का निर्देश जारी कर दिया है। इस मामले में उन लोगों की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं जिन्होंने घोंकरोक्ता को फायदा पहुंचाने की कोशिश की थी।