{"_id":"c68a95177c1f202f6f7edda884f0d004","slug":"senior-citizens-not-safe-in-capital","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास घर में बेहोश, दामाद कार में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सास घर में बेहोश, दामाद कार में मिला
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 31 Jan 2014 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशांत विहार इलाके में बुधवार दोपहर एक महिला टीचर की बुजुर्ग मां की हत्या कर दी गई। वहीं उसके पति को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया गया। घर में लाखों की लूटपाट की गई है।
विज्ञापन
घटना के बाद से टीचर का कार ड्राइवर फरार है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार कृष्णा (75) बेटी संध्या व उसके पति शैलेश के साथ सेक्टर 14 रोहिणी स्थित बाला अपार्टमेंट में रहती थी। संध्या रानीबाग स्थित सरकारी स्कूल में टीचर है। जबकि शैलेश इन दिनों बेरोजगार है।
विज्ञापन
बुधवार को संध्या स्कूल गई और उसने ड्राइवर को अपनी स्विफ्ट कार लेकर घर भेज दिया। छुट्टी होने के बाद जब संध्या घर पहुंची तो कमरे में उसकी मां अचेत अवस्था में पड़ी थी और उसका पति गायब था।
विज्ञापन
उसने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कृष्णा को उपचार के लिए अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर से पांच लाख रुपये और अन्य सामान गायब थे।
पुलिस मामले की छानबीन जुट गई। शाम सात बजे रोहिणी सेक्टर सात इलाके में संध्या की कार मिली। कार में शैलेश बेहोशी की हालत में मिला। रोहिणी नॉर्थ थाने की पुलिस ने इसकी जानकारी प्रशांत विहार थाने को दी।
पुलिस ने शैलेश को उपचार के लिए अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अब आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।