{"_id":"212066111667eb2fa043183298f9740f","slug":"senior-citizen-angry-for-not-getting-old-age-pension-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह से बुढ़ापा पेंशन नहीं मिली, बुजुर्गों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह से बुढ़ापा पेंशन नहीं मिली, बुजुर्गों में रोष
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 12 Feb 2016 05:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावड़ू में दो महीनों से बुढ़ापा पेंशन नहीं मिलने से बुजुर्गों, विकलांगों और विधवाओं में समाज कल्याण विभाग के खिलाफ भारी रोष है। पेंशन लाभपात्रों का कहना हैं कि उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। परेशान पेंशन धारकों ने शासन प्रशासन से समस्या के समाधान की अपील की है।
विज्ञापन
गांव पढैनी निवासी पेंशनलाभ पात्र अब्दुल गफूर, जुहरखां, रूजदार, जुम्मा, धोली, दीनू व भूपसिंह आदि ने बताया कि जब से बैंक से पेंशन वितरण होने लगी है। तब से उन्हें पेंशन नहीं मिल पा रही है। जबकि इससे पहले उन्हें लगातार पेंशन मिल रहीं थी।
विज्ञापन
अब वह दो महीनें से पेंशन लेने के लिए बैंक व समाज कल्याण विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। बैंक अधिकारी और कर्मचारी एक ही जवाब देते हैं कि अभी समाज कल्याण विभाग की और से उनके खाते में पेंशन राशि नहीं भेजी गई है।
विज्ञापन
उक्त पीड़ितों ने बताया की समाज कल्याण विभाग में बार बार चक्कर लगाने के बाद उन्हें बताया गया की उनके नाम में गलती की वजह से बैंक में पेंशन नहीं पहुंच पा रहीं है। नाम में गलती को सुधारने के लिए वह दो आई डी विभाग के अधिकारियों के समक्ष पेश कर चुके है।
लेकिन उनसे आईडी के तौर पर राशन कार्ड व वोटर कार्ड मांगा जा रहा है। पेंशन धारकों ने बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया है। पात्र लोगों ने शासन प्रशासन से इस ओर ध्यान देकर समस्या का शीघ्र हल कराने की अपील की है।
जब इस बारे में उपायुक्त केएम पांडूरंग से बात की तो उन्होंने कहा समाज कल्याण विभाग के रिकार्ड से कोई नाम मिलान नहीं कर पा रहा है, तो उसे पहले ठीक कराना होगा।
नाम ठीक कराने के लिए राशन कार्ड व वोटर कार्ड जरूरी नहीं है। अगर किसी पेशन लाभपात्र की ऐसी कोई समास्या है, तो वह सीधे तौर पर उनसे मिलकर अपनी समस्या रख सकता है। जिसका शीघ्र समाधान कराया जायेगा।