{"_id":"66e45d0b602d49ad12033700","slug":"semicon-india-2024-concludes-after-three-days-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमीकॉन इंडिया-2024: तीन दिन बाद हुआ समापन, सेमीकंडक्टर उद्योग जगत का रहा सबसे बड़ा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमीकॉन इंडिया-2024: तीन दिन बाद हुआ समापन, सेमीकंडक्टर उद्योग जगत का रहा सबसे बड़ा आयोजन
Fri, 13 Sep 2024 09:11 PM IST
श्याम जी.
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 13 Sep 2024 09:11 PM IST
सार
इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में तीन दिन तक सेमीकॉन इंडिया-2024 चला। तीन दिन चला यह आयोजन शुक्रवार को समाप्त हो गया। सेमीकॉन इंडिया-2024 की प्रदर्शनी ने इनके समाधान के लिए भविष्य की तकनीक की झलक दिखाई है।
विज्ञापन
इंडिया एक्सपो सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में तीन दिन चला सेमीकॉन इंडिया-2024 के साथ ही इलेक्ट्रॉनिका इंडिया, प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया अब तक का सबसे बड़ा आयोजन साबित हुआ। तीन दिन चला यह आयोजन शुक्रवार को समाप्त हो गया। इस आयोजन में जुटे विशेषज्ञों और सेमीकंडक्टर उद्योग जगत के लोगों ने भरोसा जताया कि सेमीकंडक्टर उद्योग, विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण का आधार बनेगा और इसका रोजगार सृजन पर भी बहुस्तरीय प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
दैनिक कामों को संपन्न करने में आदमियों की जगह लेने वाली रोबोटिक्स हो, चेहरे की पहचान हो या किसी मशीन की मोटर की वास्तविक समय विफलता का पता लगाने की बात हो, सेमीकॉन इंडिया-2024 की प्रदर्शनी ने इनके समाधान के लिए भविष्य की तकनीक की झलक दिखाई है। साथ ही इलेक्ट्रोनिक उद्योग में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के सोल्यूशन का भी शानदार प्रदर्शन दिखाई दिया। इसमें 26 देशों के 836 प्रदर्शक शामिल हुए।
विज्ञापन
50 हजार से ज्यादा व्यापारिक विजिटर ने भागीदारी की। आयोजन में भारत को ध्यान में रखते हुए तकनीक को डिजाइन करने की झलक दिखाई गई.। इसमें कम लागत वाली ई बाइक्स की संभावनाओं को भी दिखाया गया। दो पहिया वाहनों के साथ-साथ कारों के क्षेत्र में भविष्य में आसानी से विकसित होने वाले एंड्रॉयड समाधानों को भी यहां पर लाया गया।
विज्ञापन
वैश्विक नेता, कंपनियों और विशेषज्ञ एक मंच पर आए
शेपिंग द सेमीकंडक्टर फ्यूचर थीम के साथ सेमीकॉन इंडिया-2024 का आयोजन में भारत की सेमीकंडक्टर रणनीति और नीतियों को विश्व के सामने प्रदर्शित किया गया। दुनिया से आए इस क्षेत्र के दिग्गजों को भारत की इस क्षेत्र की उन नीतियों से अवगत कराया जो सेमीकंडक्टर के लिए भारत को एक वैश्विक केंद्र बनाने की परिकल्पना करती हैं।
सेमीकंडक्टर उद्योग से जुड़े वैश्विक नेता, कंपनियों और विशेषज्ञ, दुनिया भर के 100 से अधिक सीईओ और सीएक्सओ एक मंच पर आए। पूरे आयोजन में करीब 150 वक्ताओं ने विभिन्न चिप क्षेत्र से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।