फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Self baggage drop service started at IGI Airport

Delhi: आईजीआई एयरपोर्ट में शुरु हुई सेल्फ बैगेज ड्रॉप सेवा, यात्री आसानी से जमा कर सकेंगे सामान

Tue, 27 Jun 2023 02:24 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 27 Jun 2023 02:24 PM IST
सार

इन मशीनों से यात्री अपना बैग सीधे जमा कर सकेंगे। यहां से उनका बैग विमान में पहुंच जाएगा। यहां उनकी मदद के लिए कर्मचारी भी तैनात रहेंगे। सेल्फ बैगेज ड्रॉप सेवा के जरिये पहले यात्री को बोर्डिंग पास जनरेट करना होगा। इसके बाद बैगेज टैग मिलेगा।

विज्ञापन
Self baggage drop service started at IGI Airport
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट से घरेलू उड़ान के यात्रियों को अब सामान को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा। आईजीआई टर्मिनल-3 पर सेल्फ बैगेज ड्रॉप सेवा शुरू की गई है। यात्रियों को सामान पास कराने में लगने वाला समय बचेगा। इससे यात्रियों के 15 से 20 मिनट की बचत होगी। यात्रियों की सहूलियत के लिए एयरपोर्ट में 14 सेल्फ बैगेज मशीन लगाई गई हैं, जिसमें 12 मशीनें स्वचालित व दो हाइब्रिड हैं। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) की ओर से मशीनें स्थापित की गई हैं।

विज्ञापन


इन मशीनों से यात्री अपना बैग सीधे जमा कर सकेंगे। यहां से उनका बैग विमान में पहुंच जाएगा। यहां उनकी मदद के लिए कर्मचारी भी तैनात रहेंगे। सेल्फ बैगेज ड्रॉप सेवा के जरिये पहले यात्री को बोर्डिंग पास जनरेट करना होगा। इसके बाद बैगेज टैग मिलेगा। यात्री बैग ड्रॉप प्रक्रिया शुरू करने के लिए बोर्डिंग पास को स्कैन करेगा। बैग को मापा-तौला और स्कैन किया जाएगा और स्वचालित रूप से बैगेज हैंडलिंग सिस्टम में डाला जाएगा। डायल के एक वरिष्ठ अधिकारी बताया कि अगर बैग का वजन नियम अनुसार नहीं होता है, तो यात्री से संपर्क किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर बैग में आपत्तिजनक व निषेध चीजें पाई गईं तो मशीन उस बैग को वापस कर देगी। जिससे यात्री को उसके बारे में बताना होगा। उन्होंने कहा कि यह सेवा अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल में भी जल्द शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed