फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   seiner ias officer fall in to an open manhole near rajniwas in delhi

राजनिवास के पास खुले मेनहोल में गिरे वरिष्ठ नौकरशाह, पैर टूटा

Fri, 18 Sep 2015 07:33 PM IST
Updated Fri, 18 Sep 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
seiner ias officer fall in to an open manhole near rajniwas in delhi

दिल्ली के उपराज्यपाल निवास यानि राजनिवास से कुछ मीटर की दूरी पर जहां दिल्ली सरकार के तीन कैबिनेट मंत्री भी रहते हैं, यानि दिल्ली के सबसे पॉश माने जाने वाले सिविल लाइंस इलाके में एक वरिष्ठ नौकरशाह खुले मेनहोल में गिर गए।

विज्ञापन


अधिकारी को कई चोटें आईं हैं साथ ही उनका पैर टूट गया है। फिलहाल उन्हें प्लास्टर लगा हुआ है और बिस्तर पर हैं। दिल्ली के सबसे सुरक्षित और व्यवस्थित इलाके में लापरवाही का शिकार हुए वीसी पांडे कला व संस्कृति मंत्रालय में सचिव हैं।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने इसकी लिखित शिकायत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पीडब्लूडी मंत्री सतेंद्र जैन से की है। वीसी पांडे ने बताया कि बुधवार को सुबह टहलने के दौरान वह इस दुर्घटना के शिकार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांडे के मुताबिक मॉर्निंग वॉक के दौरान वो अचानक इस खुले मेनहोल में गिर पड़े जिससे उनके दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया और उनके हाथ में भी कई चोटें आईं।

'जान से धो बैठते हाथ'

seiner ias officer fall in to an open manhole near rajniwas in delhi

वरिष्ठ नौकरशाह वीसी पांडे इस घटना के लिए एनडीएमसी को जिम्मेदार मानते हैं। घायल नौकरशाह का कहना है कि मेनहोल को खुला छोड़ देना एनडीएमसी की लापरवाही और आम जनता की सुरक्षा की अनदेखी का सबसे बड़ा प्रमाण है।

वीसी पांडे का आरोप है कि जब दिल्ली के पहले नागरिक के निवास यानि राजनिवास के घर के पास और सिविल लाइंस में यह आलम है तो दिल्ली के बाकी हिस्सों का क्या हाल होगा इसकी बस कल्पना ही की जा सकती है।

पांडे का कहना है ‌कि दिल्ली पैदल चलने वालों के लिए बिलकुल भी सुरक्षित नहीं है। वह कहते हैं कि अगर दिल्ली में बरसात हो रही होती तो इस दुर्घटना में उनकी जान भी जा सकती थी।

नई मुसीबत में फंसे स्वास्‍थ्य मंत्री

seiner ias officer fall in to an open manhole near rajniwas in delhi

पांडे ने बताया कि बात सिर्फ मेनहोल का खुला होना ही मुद्दा नहीं है। इस इलाके में अगर स्ट्रीट लाइट की उचित व्यवस्‍था होती तो भी इस दुर्घटना से बचा जा सकता था। अंधेरा होने की वजह से ही वह इस खुले मेनहोल को नहीं देख सके और गिर पड़े।

मंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने पूछा है कि आखिर इस दुर्घटना के लिए कौन जिम्मेदार है? इसमें मेरी जान भी सकती थी या मुझे और भी गंभीर चोट लग सकती थी।

ऐसे में इस घटना की जांच होनी चाहिए और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाना चाहिए। देखना ये है कि डेंगू से जूझ रहे स्वास्‍थ्य मंत्री सतेंद्र जैन इस नई मुसीबत से कैसे निपटते हैं। (फोटो व स्टोरी साभार: Indian express)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed