फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seema Haider's connections with Habib Bank of Pakistan and Himalayan Bank of Nepal are being received

Seema Sachin: पाकिस्तान के इस बैंक का क्या है सीमा हैदर से नाता? अमेरिका लगा चुका है टेरर फंडिंग का आरोप

Sun, 23 Jul 2023 12:51 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:51 PM IST
सार

पाकिस्तान की हबीब बैंक और नेपाल के हिमालयन बैंक का आपस में करार है। सीमा मामले में हबीब बैंक पर भी आरोप लग रहे हैं। अमेरिका में इसी बैंक पर टेरर फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगा था।

विज्ञापन
Seema Haider's connections with Habib Bank of Pakistan and Himalayan Bank of Nepal are being received
सीमा हैदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीमा हैदर के लगातार नेपाल आने और वहां रुकने में अब एक और नया मोड़ आ गया है। दरअसल आतंकियों को फंडिंग करने के लिए कुख्यात पाकिस्तान के हबीब बैंक का नाम सामने आ रहा है। कहा यह जा रहा है कि नेपाल में सीमा को हबीब बैंक के माध्यम से ना सिर्फ संपर्क किया जा रहा था बल्कि सीमा की मदद भी की जा रही थी। पाकिस्तान के हबीब बैंक और नेपाल के हिमालयन बैंक का आपस में करार है। इसी के चलते पाकिस्तानी हबीब बैंक में नेपाल में हिमालय बैंक के साथ मिलकर अपनी शाखाएं खोली। अमेरिका में हबीब बैंक के ऊपर अलकायदा जैसे प्रमुख आतंकी संगठनों को वित्तीय मदद उपलब्ध कराने का आरोप लग चुका है।

विज्ञापन


सीमा हैदर का पाकिस्तान के हबीब बैंक से जुड़ने के मिल रहे तार
पाकिस्तान की हबीब बैंक और नेपाल के हिमालयन बैंक की आपस में साझेदारी है। इसी साझेदारी में हबीब बैंक और नेपाल के हिमालयन बैंक की शाखाएं देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार खुल रही है। खुफिया मामलों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सीमा जब तक नेपाल में रही है तब तक उसकी स्थानीय स्तर पर कुछ लोगों से मुलाकात भी हुई है। खुफिया एजेंसियां अब इस दिशा में भी जांच कर रही हैं कि क्या नेपाल में सीमा से मुलाकात करने वालों में हबीब बैंक (हिमालयन बैंक) से जुड़े हुए लोग शामिल हैं। जांच एजेंसियों से जुड़े सूत्रों का कहना है सीमा के रुपयों का लेनदेन हबीब बैंक से ही होता था। खुफिया मामलों के जानकारों का मानना है कि आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए कुख्यात रहे हबीब बैंक से जुड़े लोगों और सीमा से नेपाल में मुलाकात करने वालों का नेटवर्क तलाशा जा रहा है।

विज्ञापन

हबीब बैंक ने नेपाल में बनाया आतंक का बड़ा लॉन्चिंग पैड
नेपाल में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हबीब बैंक खुफिया एजेंसियों के निशाने पर भी रही है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व महानिदेशक रहे डॉ. विक्रम सिंह कहते हैं कि इस मामले में निश्चित तौर पर जांच होनी चाहिए कि क्या सीमा को नेपाल में हबीब बैंक के साथ मिलकर काम करने वाली हिमालयन बैंक से मदद मिल रही थी। सूत्रों के मुताबिक सीमा का पाकिस्तान में बैंक अकाउंट हबीब बैंक में रहा है। अंतर्राष्ट्रीय लेनदेन के लिहाज से हबीब बैंक का दुनिया के जिन देशों में वहां की स्थानीय बैंक से करार है तो वह अपने खाता धारकों को लेनदेन की सुविधा भी मुहैया कराते हैं। पूर्व आईपीएस विक्रम सिंह का कहना है कि नेपाल में बीते कुछ समय में जिस तरीके से हबीब बैंक की साझेदारी में हिमालयन बैंक ने अपनी शाखाएं बढ़ानी शुरू की है वह कोई सामान्य घटना नहीं है। उनका कहना है कि नेपाल भारत के बॉर्डर इलाके में इन बैंकों ने अपनी शाखाएं बीते दिनों में और तेजी से खोलनी शुरू की है। वह कहते हैं कि नेपाल में टेरर फंडिंग में कुख्यात रही पाकिस्तानी बैंक के होने का मतलब साफ है कि वह आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए नेपाल को एक बड़े लांचिंग पैड के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है।

विज्ञापन

पड़ोसी मुल्कों में खुल रही है लगातार बैंक की शाखाएं
दरअसल, नेपाल में हबीब बैंक और हिमालयन बैंक के आपस में करार को लेकर पहले से ही रक्षा मामलों से जुड़े विशेषज्ञ सवाल उठाते रहे हैं। खुफिया एजेंसियों से जुड़े रहे वरिष्ठ अधिकारी डॉक्टर एसएन औजला कहते हैं कि हबीब बैंक ने करीब ढाई दशक पहले जब नेपाल में हिमालयन बैंक के साथ अपना करार किया था तभी से तय हो गया था कि पाकिस्तान की मंशा भारत के पड़ोसी मुल्क में अपनी स्लीपर सेल को एक्टिव करने की है। औजला कहते हैं कि बीते कुछ वर्षों में पाकिस्तान की हबीब बैंक ने भारत के तीनों पड़ोसी मुल्क श्रीलंका नेपाल और चीन में अपनी शाखाएं खोली हैं। वह कहते हैं कि इन शाखाओं के खोले जाने के पीछे का मकसद बैंकिंग व्यवस्था के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग और पाकिस्तान की आतंकी संगठनों के स्लीपर सेल को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना प्रमुखता में शामिल रहा है। उनका कहना है कि जिस तरीके से सीमा ने भारत में दाखिल होने के लिए नेपाल का चयन किया वह वहां के स्लीपर सेल के एक्टिव होने की वजह से ही चुना गया। उनका कहना है कि सुरक्षा एजेंसियों को सीमा और बैंक के जुड़े हुए तारों को जरूर देखना चाहिए।

विज्ञापन

अल कायदा के लिए टेरर फंडिंग का लगा है आरोप
इसके अलावा इस बैंक पर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए टेरर फंडिंग का भी आरोप लगता रहा है। जानकारी के मुताबिक अमेरिका में हबीब बैंक पर आतंकी गतिविधियों में वित्तीय मदद पहुंचाने का आरोप लगा था। रक्षा मामलों से जुड़े विशेषज्ञ कर्नल हरविंदर सहोता कहते हैं कि अमेरिका के न्यूयॉर्क की अदालत में हबीब बैंक के खिलाफ जस्टिस अगेंस्ट स्पॉन्सर्स ऑफ टेररिज्म एक्ट के तहत एक मुकदमा भी दर्ज हुआ था। इस दौरान कहा गया था कि इस बैंक ने अल कायदा जैसे आतंकी संगठन को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई है। इसके अलावा हबीब बैंक पर दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले आतंकी संगठनों को वित्तीय मदद उपलब्ध करवाने और मनी लांड्रिंग के आरोप भी लगे हैं। कर्नल सहोता कहते हैं कि अमेरिका की अदालत में अफगानिस्तान में फैलाए जाने वाले आतंकवाद में भी हबीब बैंक के हाथ होने का मुकदमा पंजीकृत हुआ था। उनका कहना है कि इसलिए नेपाल में हबीब बैंक की उपस्थिति से भारत में फैलाए जाने वाले आतंकवाद के सीधे कनेक्शन को नकारा नहीं जा सकता है। उनका कहना है कि सीमा मामले में जांच एजेंसियों को हबीब बैंक और हिमालयन बैंक के नेटवर्क को भी खंगालना चाहिए।

यूं ही नहीं एक्टिव हुए नेपाल में पाकिस्तानी स्लीपर सेल
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक विक्रम सिंह कहते हैं कि बीते कुछ सालों में नेपाल पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के लिए सबसे बड़ा स्लीपर सेल का अड्डा बना है। वह कहते हैं कि भारत और नेपाल के बीच में खुले हुए बॉर्डर पाकिस्तान को मुफीद लग रहे हैं। यही वजह है कि बीते कुछ समय में पाकिस्तान ने नेपाल में अपना बड़ा अड्डा बनाना शुरू कर दिया है। विक्रम सिंह कहते हैं कि सीमा का मामला तो सामने आ गया लेकिन ऐसे न जाने कितने और स्लीपर सेल से जुड़े हुए लोग भारत के अंदर दाखिल हो चुके होंगे जिसका पता लगाया जाना सुरक्षा एजेंसियों के लिए न सिर्फ चुनौती है बल्कि महत्वपूर्ण भी हो गया है। विक्रम सिंह का कहना है कि सीमा का मामला इश्क मोहब्बत का नहीं बल्कि सीधे तौर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों की ओर से भेजे गए ऑब्जेक्ट के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। क्योंकि सीमा फिलहाल पूरी तरीके से आईएसआई की ओर से प्रशिक्षित महिला नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed