{"_id":"2aac79e87bc5a3350c5e6f583fc272c9","slug":"seeling-fan-fell-on-student-s-head-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में छात्रा के सिर पर गिरा पंखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में छात्रा के सिर पर गिरा पंखा
ब्यूरो/अमर उजाला, बल्लभगढ़
Updated Wed, 01 Oct 2014 09:38 PM IST
विज्ञापन
बल्लभगढ़ में मच्छगर के सीनियर सेकेंडरी सरकारी स्कूल में बुधवार सुबह एक छात्रा पर पंखा गिर गया। इससे छात्रा के सिर पर चोट आई। जिसके बाद उसे एम्स अस्पताल ले जाया गया। दोपहर तक इलाज के बाद घायल छात्रा को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
नौवीं कक्षा की छात्रा रीना ने बताया कि हर रोज की तरह वह अपनी कक्षा में बैठी थी। इसी दौरान उसकी सीट के ठीक ऊपर लगा पंखा आवाज करने लगा। इससे पहले की वह कुछ कर पाती पंखा गिर गया।
विज्ञापन
स्कूल अध्यापक सुभाष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घायल को इलाज के लिए एम्स लाया गया। मामले की सूचना प्रिंसिपल और घायल के परिजनों को दी गई है। हालांकि स्कूल में कुछ समय पहले ही मरम्मत कार्य करवाया गया है। ऐसे में सवाल यह उठता कि पंखे की ओर ध्यान क्यों नहीं दिया गया।
विज्ञापन
अब स्कूल में सभी पंखों और लाइटों को एक बार फिर ठीक करवाने की योजना बनाई जा रही है। छात्रा का इलाज कर रहे डॉक्टर सचिन ने बताया कि सभी शुरुआती जांच कर ली गई है। सुधार होने पर उसे दोपहर बाद छुट्टी दे दी गई।