{"_id":"5dfd05238ebc3e87ea50643f","slug":"seelampur-violence-petrol-bomb-thrower-on-police-team-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीलमपुर बवाल: पुलिस टीम पर पेट्रोल बम फेंकने वाला गिरफ्तार, उड़े आरोपी की हथेली के चिथड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीलमपुर बवाल: पुलिस टीम पर पेट्रोल बम फेंकने वाला गिरफ्तार, उड़े आरोपी की हथेली के चिथड़े
Fri, 20 Dec 2019 11:00 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
सीलमपुर में मंगलवार को बवाल के दौरान पुलिस टीम पर पेट्रोल बम फेंकने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पेट्रोल बम उसके हाथ में ही फट गया था। उसे इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार होने पर पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रईस के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सीलमपुर में मंगलवार को नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन के दौरान रईस ने पुलिस टीम पर पेट्रोल बम से हमला करने लगा। तभी एक बम उसके हाथ में फट गया और उसके हथेली के चीथड़े उड़ गए। उसे इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी पहचान छिपाई गई।
विज्ञापन
जांच के दौरान सीसीटीवी को खंगालने पर पुलिस ने रईस को पुलिस टीम पर हमला करते हुए देखा गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उसकी तबियत ठीक होने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन