सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट देखकर खुशी से खिल उठे चेहरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से बृहस्पतिवार शाम 10वीं का परिणाम घोषित हुआ। परिणाम देखते ही छात्र उछल पड़े। परीक्षा में लगभग 22 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। सभी के पास होने का दावा किया गया है।
बता दें कि जिले में सौ से अधिक सीबीएसई स्कूल चल रहे हैं। हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने बताया कि इस बार परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है।
बच्चों के अंदर जबरदस्त उत्साह देखा गया है। सीबीएसई का परीक्षा परिणाम दोपहर तीन बजे जारी किया गया। ऐसे में साइबर कैफे पर सुबह से ही बुकिंग शुरू हो गई थी। परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थियों के अंदर इतनी उत्सुकता थी कि कैफे पर जमावड़ा लग गया।
सेक्टर-17 एमवीएन से 33 और एमवीएन अरावली के 67 बच्चों ने 10 सीजीपीए (क्मूमुलेटिव ग्रेड प्वाइंट एवरेज) प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। बच्चों के शानदार रिजल्ट को देखते हुए प्राचार्य नीता अरोड़ा व अध्यापकों ने बच्चों को शुभकामनाएं दी।
स्कूल प्रबंधंन ने जतायी खुशी
सेक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल का परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के चेयरमैन एचएस मलिक ने बताया कि तीक्षा, रूचिका अनुरागी, अर्शिता, दीपांश और आशीष ने दस में से दस प्वाइंट प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाया।
सेक्टर-15 स्थित विद्या मंदिर स्कूल में 21 बच्चों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया। वहीं विषय वार करीब 40 बच्चों ने ए-1 ग्रेड प्राप्त कर 10 सीजीपीए में नाम दर्ज किया। इसमें गौरव तलवार, शुभी, सिमरन, दिव्या, गौरव मित्तल आदि शामिल हैं।
चार्मवुड स्थित मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम भी अच्छा रहा। स्कूल में छात्राओं ने बाजी मारी। प्राची, शेफाली आहूजा, सुरभी जैन, नंदनी, ऋषिका, रचित नेहरा ने 10 सीजीपीए लिया है।
पल्ला नहरपार स्थित न्यू जॉन ऑफ कैनेडी पब्लिक स्कूल का रिजल्ट शानदार रहा। प्रिंसिपल विद्या भूषण आर्य ने बताया कि परीक्षा में 31 बच्चे बैठे थे, जिसमें से दुष्यंत कौशिक और वंश चौहान के 9.5 सीजीपीए से अधिक नंबर आए है।
आठ जून तक कर सकते हैं काउंसिलिंग
अशोका एंक्लेव स्थित अशोका मेमोरियल पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल के मुताबिक ने बताया कि 209 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें से 40 ने 10 सीजीपीए लेकर स्कूल का नाम रौशन किया।
सेहतपुर स्थित तरुण निकेतन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य पीएल सिंह ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी बच्चों ने शानदार रिजल्ट देकर वाहवाही बटोरी। स्कूल के 136 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से पुरुषोतम, मोहित और अस्था ने 10 सीजीपीए लिया है।
सीबीएसई ने सोमवार को 12वीं और बृहस्पतिवार को 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इन विद्यार्थियों को कॉलेज और स्कूलों में दाखिला लेने में कोई परेशानी न हो इसकी कोशिश शुरू हो गई है।
बच्चे 11वीं में किस विषय को चुनें, इस बात को ध्यान में रखते हुए विभाग ने इनके लिए टेलीकम्युनिकेशन और ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू की है। जहां सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के प्रिंसिपल व अन्य 58 एक्सपर्ट काउंसलर बच्चों को सही दिशा निर्देश देंगे।
विद्यार्थी हेल्पलाइन नंबर 1800118004 र्या ईमेल counseling.cecbse@gmail.com काउंसिलिंग के लिए विद्यार्थी आठ जून तक सुबह 8 से 10 बजे तक फोन या ई-मेल कर सकते हैं।