फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   See pictures tell who broke the law.

तस्वीर देखिए फिर बताइए किसने तोड़ा कानून

Fri, 23 Jan 2015 11:57 PM IST
Updated Fri, 23 Jan 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
See pictures tell who broke the law.

रेलवे ट्रैक पार न करने की नसीहत देने वाले जीआरपी कमांडो खुद बाज नहीं आ रहे हैं। वे खुद कानून का उल्लंघन कर यात्रियों को नैतिकता का पाठ पढ़ा रहे हैं। बृहस्पतिवार को यह नजारा ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला।

विज्ञापन


कोसीकलां से गाजियाबाद जाने वाली 64901 शटल सुबह 23 मिनट की देरी से 9.49 बजे ओल्ड स्टेशन पर पहुंची। महिला बोगी में कुछ यात्री सफर कर रहे थे।

उन्हें देखकर जीआरपी कमांडो टीम का एक जवान महिला बोगी में चढ़ गया और उक्त यात्री को नीचे उतार लिया। शटल के स्टेशन से जाने के बाद पकड़े यात्री को ओवरब्रिज से प्लेटफार्म नंबर एक पर लाने के बजाय वह सीधे ट्रैक पार करने लगा।

विज्ञापन

कैसे बदलेगी ये तस्वीर

See pictures tell who broke the law.

जवानों की यह कोई पहली हरकत नहीं है। इसके पहले भी वह ट्रैक पार करते हुए कैमरे में कैद हो चुके हैं। जबकि यही लोग यात्रियों को ट्रैक पार करने पर उन्हें पकड़कर जुर्माना वसूल कर रहे हैं।

ऐसे में सवाल यह उठता है कि दूसरों को नसीहत देने वाले खुद क्यों नहीं सुधर रहे। उधर, जीआरपी थाना प्रभारी अर्जुन देव का कहना है कि कमांडो का लाइन पार कर यात्रियों को पकड़कर लाना गलत है। इस बारे में उन्हें निर्देश दिए जाएंगे।

ऐसे निर्देश कई बार दिए जा चुकें हैं। एक बार फिर इसी तरह का आश्वासन मिल गया है। अब देखना यही है कि जीआरपी कमांडों की इस तरह की हरकत दोबारा दिखाई ना दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed