PICS: आधुनिक सुविधाओं से लैस हुई स्वर्ण शताब्दी ट्रेन, ये हैं 7 बड़ी खूबियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वर्ण प्रोजेक्ट के तहत स्वर्ण शताब्दी ट्रेन को भी आधुनिक सुविधाओं से लैस कर दिया गया है। शनिवार से नई सुविधाओं के साथ नई दिल्ली अमृतसर स्वर्ण शताब्दी (12029/12030) ट्रेन ट्रैक पर उतरेगी। इस ट्रेन में सभी 18 कोचों को फिर से डिजाइन किया गया है।
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विश्वेस चौबे ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत सभी शताब्दी व राजधानी ट्रेनों के कोच को आधुनिक बनाया जा रहा है। हर कोच को तैयार करने में 50 लाख तक खर्च किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख कोच तैयार किए जा रहे हैं।
दिल्ली से संचालित होने वाली 11 शताब्दी व 5 राजधानी ट्रेनों को इन सुविधाओं से अगस्त तक लैस कर लिया जाएगा। योजना के तहत 10 बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इनमें ट्रेन को समय पर संचालित करने, स्वच्छता, लिनन, कोच इंटीरियर, शौचालय, खानपान, कर्मचारियों का व्यवहार, सुरक्षा, मनोरंजन, हाउस कीपिंग और नियमित रूप से फीडबैक पर विशेष ध्यान देना शामिल हैं। इन ट्रेनों की आरामदायक सीटें देश में रेल यात्रा को नए सिरे से परिभाषित करेंगी।
. दरवाजे, लगेज रैक पैनलों को बेहतर किया गया है।
. फर्श को साफ सुथरा व चमकदार बनाया गया है।
. शौचालयों में कूड़ेदान, पर्सनल सीट कवर, एग्जीक्यूटिव क्लास में डिस्पोजेबल हेड रेस्ट कवर लगाए गए हैं।
. शौचालयों में मैटिंग लगाया गया है, ताकि गंदा पानी बैठने के स्थान तक न आ सके।
. गलियारे को चमकदार बनाया गया है।
. हर कोच में ब्रेल चिन्ह, बेहतर शौचालय और मनोरंजन के लिए मैजिक बॉक्स लगाए गए है।
. प्रीमियम ट्रेनों को सीसीटीवी व जीपीएस युक्त किया जाएगा।